लोहा नगरी मंडी गोबिंदगढ़ की करीब 4 उद्योगिक इकाईयों में हुई अलग अलग घटनाओं में 4 श्रमिकों के घायल होने की सूचना है। जिन्हें नीजी अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। एकत्रीत की गई जानकारी के अनुसार सोना कास्टिंग प्रा. लि. में प्रवासी श्रमिक सोनू कुमार तथा अक्षीत अलायज में प्रवासी श्रमिक बादल अली को करंट लगने से, लोर्ड महावीर में श्रमिक लवप्रीत सिंह गर्म इंगट पर गिरने से बुरी तरह से झुलस गया जबकि उद्योगिक इकाई रसिक में एक श्रमिक अनिल के भट्टी से गर्म माल पड़ने से घुलसने की सूचना है। सभी श्रमिकों को इलाज के लिए एक नीजी अस्पताल निर्मल सुपर स्पैशिलिटी अस्पताल, जी.टी. रोड़ मंडी गोबिंदगढ़ में भर्ती कराया गया है। इस सबंधी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने सभी मामलों की गहन जांच करवा कानून अनुसार कारवाई का भरोसा दिलाया है।

