No menu items!
Monday, June 29, 2026
spot_img

Latest Posts

होंडा कार्स ने भविष्य की महत्वाकांक्षी योजनाओं के साथ भारत के लिए अपनी प्रतिबद्धता मजबूत की

नई लॉन्च की गई होंडा सिटी चंडीगढ़ में पेश की

चंडीगढ़ : भारत में प्रीमियम कारों के मुख्य निर्माता, होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) ने आज भारत में 2030 तक की अपनी विकास योजनाओं के बारे में बताया। होंडा के लिए भारत दुनिया के सबसे बड़े तीन प्राथमिक बाजारों में से एक है। कंपनी के भविष्य के विकास में भारत एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
ZR-V बोल्ड एक्सटीरियर डिजाईन के साथ आकर्षक फ्रंट ग्रिल, फुल एलईडी लाईटिंग, स्पोर्टी 18 इंच के अलॉय व्हील और एयरोडायनामिक स्टाईलिंग एलिमेंट्स के साथ आती है। एसयूवी के अंदर प्रीमियम ऑल-ब्लैक केबिन में लैदर अपहोल्सटरी, ड्युअल जोन क्लाईमेट कंट्रोल, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 9 इंच के टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 10.2 इंच के डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जिंग, और 12-स्पीकर बोस प्रीमियम सराउंड साउंड सिस्टम दिए गए हैं।

इसकी ड्राईविंग डायनामिक्स बिल्कुल सेडान जैसी और व्यावहारिकता बिल्कुल एसयूवी के जैसी है। जैड-आर में विशाल इंटीरियर, बड़ा कार्गो स्पेस, आधुनिक सुविधाओं वाले फीचर और ज्यादा आत्मविश्वास से ड्राईविंग करने के लिए ज्यादा विजिबिलिटी जैसी खूबियाँ हैं।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.