No menu items!
Wednesday, June 17, 2026
spot_img

Latest Posts

देशभर में मौसम का मिजाज बदलेगा: दिल्ली-NCR सहित कई राज्यों में आंधी और बारिश की चेतावनी, पश्चिमी विक्षोभ और मानसून सक्रिय

नई दिल्ली – देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से बदलने वाला है। उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और तेजी से आगे बढ़ रहे दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रभाव से उत्तर, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में अगले तीन-चार दिन आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। राजस्थान समेत कुछ राज्यों में धूल भरी आंधी चल सकती है, जिससे जनजीवन और यातायात प्रभावित हो सकता है। हालांकि, मौसम के बदले मिजाज से भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और उसके आसपास के इलाकों में 21 जून तक हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। कुछ स्थानों पर धूलभरी आंधी चलने की भी संभावना है। मानसून अभी दिल्ली तक नहीं पहुंचा है, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां लगातार मजबूत हो रही हैं। हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी की संभावना
कई स्थानों पर हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। पश्चिमी राजस्थान में मौसम और अधिक उग्र रहने की संभावना है। यहां धूलभरी आंधी के साथ हवाओं की गति कुछ जिलों में 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इससे सड़क और हवाई यातायात प्रभावित होने के साथ-साथ दृश्यता में कमी आ सकती है।
और आगे बढ़ा मानसून
आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के भीतर लगातार आगे बढ़ रहा है। इसकी उत्तरी सीमा अब महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों तक पहुंच चुकी है। अगले चार दिनों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के अधिक क्षेत्रों में मानसून जल्द पहुंच सकता है। मानसून की यह प्रगति खरीफ फसलों की बुवाई के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.