No menu items!
Sunday, June 14, 2026
spot_img

Latest Posts

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसा: मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 10 पहुंचा, जांच जारी

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में 8 जून को हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। हादसे में घायल कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी जी सुरीबाबू की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले एक अन्य कर्मचारी ने भी दम तोड़ दिया था।

यह हादसा आरआईएनएल के एसएमएस-1 यूनिट में हुआ था, जहां पिघला हुआ स्टील ले जा रही लैडल में अचानक विस्फोट हो गया। हादसे के समय स्टील का तापमान करीब 1500 डिग्री सेल्सियस था, जिससे कई कर्मचारी झुलस गए।

घटना में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कुछ घायल कर्मचारियों का इलाज जारी है। सरकार ने मृतकों के परिवारों को मुआवजा और नौकरी देने का ऐलान किया है।

हादसे की जांच के लिए विशेषज्ञों की टीम बनाई गई है। वहीं, आरआईएनएल प्रबंधन ने जांच पूरी होने तक 22 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। अधिकारियों ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की बात कही है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.