अमृतसर ग्रामीण पुलिस और एक केंद्रीय एजेंसी ने संयुक्त अभियान में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो हैंड ग्रेनेड मिले हैं।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी विदेश में बैठे हैंडलर्स के संपर्क में थे और उनके निर्देशों पर काम कर रहे थे। पुलिस का मानना है कि यह पंजाब में शांति और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की साजिश का हिस्सा हो सकता है।

आरोपियों के खिलाफ थाना घरिंडा में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
Gaurav Yadav ने कहा कि Punjab Police राज्य में आतंकवादी नेटवर्क और संगठित अपराध के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है, ताकि लोगों की सुरक्षा और शांति बनी रहे।

