No menu items!
Sunday, June 7, 2026
spot_img

Latest Posts

पीएम मोदी ने एक्टर सलीम कुमार के निधन पर जताया दुख, कहा- यादगार अभिनय से अलग पहचान बनाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मलयालम एक्टर सलीम कुमार के निधन पर दुख जताया। पीएम मोदी ने कहा कि सलीम कुमार ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा और कई तरह की भूमिकाओं में यादगार अभिनय से अपनी अलग पहचान बनाई। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”दिग्गज अभिनेता सलीम कुमार जी के निधन से गहरा दुख हुआ है। अपने शानदार करियर के दौरान, उन्होंने अपनी बहुमुखी प्रतिभा और कई तरह की भूमिकाओं में यादगार अभिनय से अपनी अलग पहचान बनाई। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के साथ हैं।” केरल राजभवन के आधिकारिक एक्स अकाउंट से जारी संदेश में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सलीम कुमार के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत अभिनेता के परिवार और प्रियजनों के प्रति संवेदना जताते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि सलीम कुमार ने मिमिक्री कलाकार के रूप में अपने सफर की शुरुआत की थी और बाद में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता बनकर सिनेमा जगत में एक अलग पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि उनकी प्रतिभा, बहुमुखी अभिनय और समर्पण आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने संदेश में कहा कि अभिनेता, हास्य कलाकार, लेखक और निर्देशक के रूप में सलीम कुमार ने अपनी असाधारण प्रतिभा से लाखों लोगों के जीवन में खुशी और गर्मजोशी भरी। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने उन्हें एक महान कलाकार बताते हुए कहा कि अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से उन्होंने पीढ़ियों तक मलयाली दर्शकों को हंसाया, वहीं गंभीर भूमिकाओं में भी अपने शानदार अभिनय से अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने कहा कि सलीम कुमार की यादगार भूमिकाएं हमेशा दर्शकों के दिलों में जीवित रहेंगी।
इस बीच, कोच्चि में केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने भी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सलीम कुमार के पार्थिव शरीर के दर्शन कर उन्हें अंतिम सम्मान दिया।
सलीम कुमार ने मलयालम सिनेमा में लगभग तीन दशकों तक योगदान दिया। उन्होंने अपनी कॉमिक भूमिकाओं के साथ-साथ गंभीर किरदारों में भी शानदार अभिनय कर दर्शकों और समीक्षकों की प्रशंसा हासिल की। फिल्म ‘आदामिंटे मकन अबू’ में उनके अभिनय के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
उन्होंने अपनी प्रतिभा से लाखों लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी और भारतीय सिनेमा में एक अमिट विरासत छोड़ी।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.