IPL 2026 के रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रनों से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में अपनी जीत की हैट्रिक पूरी कर ली है। गुवाहाटी में बारिश की बाधा के कारण 11-11 ओवरों के किए गए इस मैच में राजस्थान के बल्लेबाजों ने मैदान पर रनों का तूफान ला दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने यशस्वी जायसवाल की 77 रनों की आतिशी पारी और का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम दबाव नहीं झेल सकी और निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर महज 123 रन ही बना पाई। इस शानदार जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच गई है, जबकि मुंबई इंडियंस को लगातार दूसरी हार के साथ सातवें स्थान पर संतोष करना पड़ रहा है।

