आज की सबसे बड़ी खबर…डेडलाइन से डेढ़ घंटा पहले ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीज़फायर का ऐलान कर दिया है…ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट पर सीज़फायर का ऐलान करते हुए कहा है कि ईरान के साथ सभी विवादित मुद्दों पर सहमति बन गई है…और 2 हफ्ते के अंदर समझौते के प्रस्ताव को आखिरी रूप दिया जाएगा…ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट खोल देगा…ये भरोसा उन्हें पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने दिया है….ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका पहले ही सभी सैन्य उद्देश्यों को प्राप्त कर चुका है और उनसे आगे भी बढ़ चुका है..ट्रंप ने कहा है कि उन्हें ईरान की तरफ से 10 सूत्रीय प्रस्ताव मिला है…जो बातचीत के लिए एक व्यवहारिक आधार है…


