मशहूर फैशन डिजाइनर Manish Malhotra की मां गरिमा मल्होत्रा ने 94 साल की उम्र में 19 मार्च को दुनिया को अलविदा कह दिया। इस दुखद खबर के सामने आते ही बीती रात से ही बॉलीवुड सितारों का उनके घर पहुंचना शुरू हो गया।
वहीं, आज 20 मार्च को अंतिम संस्कार के दौरान भी इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे मौजूद रहे, जिन्होंने नम आंखों से गरिमा मल्होत्रा को अंतिम विदाई दी और Manish Malhotra के दुख में शामिल हुए।

