No menu items!
Monday, February 16, 2026
spot_img

Latest Posts

T20 World Cup 2026 Points Table: भारत ने सुपर 8 में बनाई जगह, IND vs PAK मैच के बाद बदल गई पॉइंट्स टेबल तस्वीर, देखें कौन कहां

भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में एंट्री कर ली है. इस जीत के साथ टीम इंडिया ग्रुप ए की अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है, जबकि पाकिस्तान तीसरे स्थान पर खिसक गया है.

T20 World Cup 2026 Points Table: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेले गए बड़े मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया. कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में मिली इस जीत के साथ भारत ने सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है.

भारत अब ग्रुप ए में लगातार तीन मैच जीतकर 6 अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गया है. वहीं इस हार के बाद पाकिस्तान की राह मुश्किल हो गई है और टीम तीसरे स्थान पर खिसक गई है. अमेरिका की टीम अब बेहतर नेट रन रेट के कारण दूसरे स्थान पर पहुंच चुकी है.

ग्रुप A पॉइंट्स टेबल

भारत – 3 मैच, 3 जीत, 6 अंक, नेट रन रेट: +3.05

USA – 4 मैच, 2 जीत, 4 अंक, नेट रन रेट: +0.788

पाकिस्तान – 3 मैच, 2 जीत, 4 अंक, नेट रन रेट: -0.403

नीदरलैंड्स – 3 मैच, 1 जीत, 2 अंक, नेट रन रेट: -1.352

नामीबिया – 3 मैच, 0 जीत, 0 अंक, नेट रन रेट: -2.443

ग्रुप B पॉइंट्स टेबल

ग्रुप बी में बड़ा उलटफेर देखने को मिला जब जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हरा दिया. इस हार के बाद ग्रुप बी की स्थिति पूरी तरह खुल गई है. वहीं सह-मेजबान श्रीलंका ने अपने दोनों मुकाबले जीतकर बढ़त बना ली है.

श्रीलंका – 2 मैच, 2 जीत, 4 अंक, नेट रन रेट: +3.125

जिम्बाब्वे – 2 मैच, 2 जीत, 4 अंक, नेट रन रेट: +1.984

ऑस्ट्रेलिया – 2 मैच, 1 जीत, 2 अंक, नेट रन रेट: +1.1

आयरलैंड – 3 मैच, 1 जीत, 2 अंक, नेट रन रेट: +0.150

ओमान – 3 मैच, 0 जीत, 0 अंक, नेट रन रेट: -4.546

ग्रुप C पॉइंट्स टेबल

वहीं ग्रुप सी में वेस्टइंडीज ने नेपाल को हराकर सुपर-8 के लिए क्वालिफाई करने वाली दूसरी टीम बनने का गौरव हासिल कर लिया है.

वेस्टइंडीज – 3 मैच, 3 जीत, 6 अंक, नेट रन रेट: +1.820

इंग्लैंड – 3 मैच, 2 जीत, 4 अंक, नेट रन रेट: -0.143

स्कॉटलैंड – 3 मैच, 1 जीत, 2 अंक, नेट रन रेट: +0.359

इटली – 2 मैच, 1 जीत, 2 अंक, नेट रन रेट: -0.352

नेपाल – 3 मैच, 0 जीत, 0 अंक, नेट रन रेट: -1.942

ग्रुप D पॉइंट्स टेबल

वहीं ग्रुप डी में साउथ अफ्रीका पहले ही न्यूजीलैंड को हराकर अगले दौर में अपनी जगह पक्की कर चुका है. अफगानिस्तान के लिए टूर्नामेंट का सफर अब लगभग खत्म होता नजर आ रहा है, क्योंकि टीम अपने शुरुआती दोनों मुकाबले हार चुकी है.

साउथ अफ्रीका – 3 मैच. 3 जीत, 6 अंक, नेट रन रेट: +1.477

न्यूजीलैंड – 3 मैच, 2 जीत, 4 अंक, नेट रन रेट: +0.701

UAE – 2 मैच, 1 जीत, 2 अंक, नेट रन रेट: -1.030

अफगानिस्तान – 2 मैच, 0 जीत, 0 अंक, नेट रन रेट: -0.555

कनाडा – 2 मैच, 0 जीत, 0 अंक, नेट रन रेट: -1.526

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.