No menu items!
Monday, February 9, 2026
spot_img

Latest Posts

खुशी कपूर–वेदांग रैना का ब्रेकअप, ‘द आर्चीज’ से शुरू हुआ दो साल का रिश्ता खत्म

खुशी कपूर और वेदांग रैना के ब्रेकअप की खबरें इन दिनों चर्चा में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, लंबे समय से रिलेशनशिप में रहे इस कपल ने अब अपने रास्ते अलग कर लिए हैं. खुशी और वेदांग बीते करीब दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और कई मौकों पर दोनों को साथ देखा गया था. हालांकि अब उनका रिश्ता खत्म होने की बात सामने आ रही है.

वेदांग और खुशी का रिश्ता हुआ खत्म
जर्नलिस्ट विक्की ललवानी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर दावा किया है कि खुशी कपूर और वेदांग रैना अब कपल नहीं हैं. पोस्ट में उनके करीबी सूत्र के हवाले से बताया गया है कि दोनों का हाल ही में ब्रेकअप हुआ है, हालांकि इसके पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है. दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया था.

इससे पहले एक इंटरव्यू में वेदांग रैना ने अपने रिश्ते को लेकर कहा था कि उनका बॉन्ड सहज, आसान और सच्चा है. वहीं जूम से बातचीत में वेदांग ने खुद को सिंगल बताते हुए कहा था कि सही वक्त आने पर हालात बदल सकते हैं. खुशी कपूर के साथ डेटिंग की खबरों पर उन्होंने दोनों को क्लोज फ्रेंड्स बताया था और कहा था कि उनका आपसी बॉन्ड काफी मजबूत है. खुशी कपूर ने भी वेदांग को अच्छा दोस्त बताया था. फिलहाल, दोनों में से किसी ने भी ब्रेकअप की खबरों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.

खुशी कपूर और वेदांग रैना ने साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘द आर्चीज’ में साथ काम किया था. फिल्म में खुशी ने बेट्टी कूपर का किरदार निभाया था, जबकि वेदांग रैना रेगी के रोल में नजर आए थे. फिल्म के बाद से ही दोनों की नजदीकियों की चर्चा शुरू हो गई थी. दोनों को साथ में क्रिसमस सेलिब्रेट करते हुए भी देखा गया था, जिसके बाद उनके रिश्ते की अटकलें और तेज हो गई थीं.

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.