
भाजपा के सांसद संजय झा ने इस पोस्ट का जवाब देते हुए इसे कांग्रेस की एक और बेहद शर्मनाक हरकत बताया है। उनके अनुसार, यह भाजपा द्वारा एक और अविश्वसनीय कृत्य है। भाजपा ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।केरल कांग्रेस ने ट्वीट कर बीड़ी और बिहार की तुलना की है। इसका कारण है कि हाल ही में जीएसटी रिफॉर्म में बीड़ी पर टैक्स कम किया गया है। इस पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया देकर इसे बिहार और बिहारियों का अपमान बताया है। जेडीयू ने भी इस पर हमला बोला है।
जेडीयू सांसद संजय झा ने एक पोस्ट करते हुए इसका जवाब दिया। उन्होंने लिखा, “कांग्रेस की एक और अत्यंत शर्मनाक हरकत! आपको यह बताना चाहेंगे कि B से सिर्फ बीड़ी ही नहीं, बुद्धि भी होती है, जो आपके पास नहीं है! B से बजट भी होता है, जिसमें बिहार को विशेष सहायता मिलने पर आपको मिर्ची लगती है। बिहार का मजाक बनाने की नीचता कर कांग्रेस ने न केवल बिहारवासियों का फिर से अपमान किया है, बल्कि देश के गौरवशाली इतिहास और लोकतंत्र का भी मजाक बनाया है।”
संजय झा ने आगे लिखा, “इसी बिहार की पावन भूमि पर आदिशक्ति मां जानकी प्रकट हुई थीं। यहीं आकर भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था। स्वतंत्रता संग्राम के अनेक महान सेनानियों की भूमि बिहार ने ही देश को संविधान का पहला मसौदा और पहला राष्ट्रपति दिया है। इसी बिहार ने गांधी जी को राष्ट्रपिता बनाया। और हां, इसी बिहार की भूमि से संपूर्ण क्रांति का बिगुल भी फूंका गया था, जिसने कांग्रेस की तानाशाह सत्ता को उखाड़ फेंका था। यकीन मानिए, बिहार की महान जनता कांग्रेस द्वारा बार-बार किये जा रहे अपमान का करारा जवाब आगामी विधानसभा चुनाव में देगी। बीड़ी के धुएं से नहीं, वोट की चोट से।”
बीजेपी के मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि “देश भर के कांग्रेस नेता और बिहार में राजद के सभी नेता बिहारियों का अपमान करने में आनंद लेते हैं। उन्हें बिहारियों और बिहारी गौरव को अपमानित करने में गर्व होता है। बिहार के लोग ऐसे सभी लोगों को सबक सिखाएंगे जो बिहारियों और उनके स्वाभिमान को चोट पहुंचाते हैं। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव इस बारे में क्या कहेंगे, वे ही हैं जो उनसे यह सब कहलवाते हैं।”

