No menu items!
Thursday, February 5, 2026
spot_img

Latest Posts

पंजाब के अबोहर में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर कारोबारी की हत्‍या

फाजिल्का (पंजाब), । पंजाब में फाजिल्का के अबोहर में सोमवार सुबह एक कारोबारी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। तीन बदमाशों ने व्यवसायी और वीयरवैल शोरूम के संचालक जगत वर्मा के भाई संजय वर्मा पर शोरूम के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। शोरूम के कर्मचारियों ने घायल कारोबारी को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इस घटना के बाद शहर के व्यापारियों में रोष है।

जानकारी के मुताबिक, कारोबारी संजय वर्मा सुबह अपनी कार से शोरूम पहुंचे। गाड़ी से उतरते ही पैदल आ रहे तीन बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और वहां से फरार हो गए। आसपास एकत्र हुए लोगों और शोरूम के कर्मचारियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां कुछ समय बाद ही उनकी मौत हो गई।

इधर, सूचना मिलते ही एसएसपी गुरमीत सिंह, एसपीडी बलकार सिंह, एसपीएच मुख्तयार सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.