No menu items!
Friday, February 13, 2026
spot_img

Latest Posts

IND vs BAN: टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए पूरी करनी होगी ये शर्त! बांग्लादेश के खिलाफ आसानी से नही मिलेगा मौका

IND vs BAN Test Series: भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. टीम इंडिया के खिलाड़ी इससे पहले दिलीप ट्रॉफी में हिस्सा ले रहे हैं.


IND vs BAN Test Series: भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से शुरू हो टेस्ट सीरीज के लिए जल्द ही टीम का ऐलान होगा. लेकिन इसमें खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस को देखकर ही उन्हें चुना जाएगा. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया में विराट कोहली और यशस्वी जयसवाल की जगह लगभग तय है. लेकिन कई प्लेयर्स का दिलीप ट्रॉफी में परफॉर्मेंस देखकर ही चुना जाएगा. खिलाड़ियों को टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए खिलाड़ियों को खुद की फॉर्म को साबित करना होगा.

दरअसल 5 सितंबर से दिलीप ट्रॉफी का आगाज हो रहा है. इसमें श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, केएस भरत, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, यशस्वी और सरफराज खान समेत टीम इंडिया के कई खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की सिलेक्शन कमेटी इन खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर नजर रखेगी. टीम इंडिया में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए उन्हीं खिलाड़ियों को एंट्री मिलेगी जो फिट होंगे और फॉर्म में होंगे.

दिलीप ट्रॉफी में चले तो टीम इंडिया में मिल सकती है एंट्री –

अगर सरफराज की बात करें तो टीम इंडिया के लिए अभी तक 3 टेस्ट मैच खेल चुके हैं. इस दौरान 3 अर्धशतकों की मदद से 200 रन बनाए हैं. सरफराज को बांग्लादेश के खिलाफ भी मौका दिया जा सकते हैं. विकेटकीपर बैटर केएस भरत की बात करें तो उनका मुकाबला ऋषभ पंत से है. टीम इंडिया पंत को प्राथमिकता दे सकती है. भरत की बात करें तो भारत के लिए 7 टेस्ट मैच खेल चुके हैं. इस दौरान 221 रन बनाए हैं. लेकिन अगर वे दिलीप ट्रॉफी में अच्छा परफॉर्म करते हैं तो मौका दिया जा सकता है.

कुलदीप को मिल सकता है मौका –

शुभमन गिल, तिलक वर्मा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, केएल राहुल, कुलदीप यादव और सूर्यकुमार यादव भी दिलीप ट्रॉफी में खेलेंगे. गिल और कुलदीप को टीम इंडिया में जगह मिल सकती है. कुलदीप अभी तक टीम की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं. भारत को पहला टेस्ट चेन्नई और दूसरा टेस्ट कानपुर में खेलना है. टीम इंडिया कुलदीप के साथ-साथ अश्विन को भी मौका दे सकती है.

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.