
Pakistan Suicide Bomb Attack: पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में एक पुलिस स्टेशन में आत्मघाती हमला हुआ. हमले में कई लोगों की जान जा चुकी और मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है.
Suicide Bomb Attack In Pakistan: पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान इलाके में एक फिदायीन हमले में 23 लोगों की जान चली गई. ये हमला डेरा इस्माइल खान के एक कस्बे के पुलिस स्टेशन में हुआ है. समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, धमाके की वजह से तीन कमरे ढह गए हैं और इमरतों के मलबे से शवों को निकालने की कोशिश की जा रही है. आशंका है कि मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है.
इस हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान ने ली है. बता दें कि यह आतंकी संगठन पाकिस्तान में अफगानिस्तान की तर्ज पर सरकार बनाना चाहता है. इसी कारण वो सरकारी महकमों और अधिकारियों को लगातार निशाना बना रही है.

