No menu items!
Monday, May 18, 2026
spot_img

Latest Posts

Asian Games 2023, Day 7 : टीम इंडिया को शूटिंग में मिल सकता है गोल्ड

Asian Games 2023 : एशियन गेम्स में भारत ने छठे दिन के अंत तक भारत ने कुल 33 मेडल जीते. इसमें 8 गोल्ड मेडल शामिल हैं. टीम इंडिया को 7वें दिन भी मेडल की उम्मीद है.

Asian Games 2023 : वेटलिफ्टिंग में भारत गोल्ड की उम्मीद

भारत को वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू से गोल्ड की उम्मीद होगी. उनका मुकाबला दोपहर 12.30 बजे से है. अगर आज के हाइलाइट्स को देखें तो अब तक भारत का प्रदर्शन अच्छा रहा है. 

जेसविन और मुरली: लॉन्ग जम्प फाइनल
सरबजोत/दिव्या : फाइनल (शूटिंग)
ज्योति और नित्या: 100 मीटर बाधा दौड़ फाइनल
ज‍िंसन और अजय: 1500 फाइनल

Asian Games 2023 : जॉनसन और अजय ने फाइनल में बनाई जगह

जिनसन जॉनसन और अजय कुमार सरोज ने 1500 मीटर की दौड़ के फाइनल में जगह बनाई. अजय ने 3:51.93 का वक्त लिया. वहीं जिनसन ने 3:56.22 का वक्त लिया. 

Asian Games 2023: जेसविन ने लॉन्ग जम्प के फाइनल के लिए किया क्वालीफाई

भारतीय एथलीट जेसविन एल्ड्रिन ने भी फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. उन्होंने लॉन्ग जम्प में शानदार प्रदर्शन किया है. एल्ड्रिन ने 7.67 मीटर तक जम्प किया.

Asian Games 2023: ज्योति याराजी ने फाइनल में बनाई जगह

भारतीय एथलीट ज्योति याराजी फाइनल में पहुंच गई हैं. उन्होंने 100 मीटर की बाधा दौड़ को 13.03 सेकेंड में खत्म किया. अब वे रविवार शाम गोल्ड मेडल के लिए ट्रैक पर होंगी. 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.