No menu items!
Monday, October 12, 2026
spot_img

Latest Posts

ऐतिहासिक उपलब्धि: माई भागो एएफपीआई की 17 महिला कैडेटों ने एनडीए परीक्षा उत्तीर्ण की; भारत में किसी भी सरकारी संस्थान से उत्तीर्ण होने वाली महिला कैडेटों की यह अब तक की सबसे अधिक संख्या है

मोहाली स्थित माई भागो सशस्त्र बल तैयारी संस्थान (एएफपीआई) की सत्रह महिला कैडेटों ने एनडीए की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करके राष्ट्रीय स्तर पर इतिहास रच दिया है। सैनिक स्कूल और राष्ट्रीय सैन्य स्कूल सहित देश के किसी भी सरकारी संस्थान से एनडीए परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली महिला कैडेटों की यह सबसे अधिक संख्या है।

भारी चुनौतियों का सामना करने के बावजूद यह उपलब्धि हासिल करने वाली 17 महिला कैडेटों में तन्वी, उर्वी, सिमरनप्रीत कौर, कोमलप्रीत कौर, पाहुलजीत कौर, जसमीत कौर, मुस्कानप्रीत कौर, गरिमा, अनीशा, प्रणय करगवाल, जशनदीप कौर, समृद्धि, अरशकिरण कौर, सहजप्रीत कौर, जपनीत कौर, खुशी और जसलीन कौर शामिल हैं। उन्होंने ऐसी प्रणाली में परीक्षा उत्तीर्ण की है जहां एनडीए में कुल सीटों में से केवल 6% लड़कियों के लिए आरक्षित हैं, जबकि 94% लड़कों के लिए आरक्षित हैं।

रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोरा ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि इन परिणामों से सशस्त्र बलों में लड़कियों को करियर बनाने में सक्षम बनाने के मामले में पंजाब की देश के अग्रणी राज्य के रूप में पहचान और मजबूत हुई है। उन्होंने आगे कहा कि यह जीत मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के माई भागो एएफपीआई में लड़कियों के लिए एनडीए तैयारी विंग शुरू करने के दूरदर्शी निर्णय को पुख्ता करती है। उन्होंने कहा कि यह तो बस शुरुआत है और आने वाले वर्षों में परिणाम और भी बेहतर होंगे।

कैडेटों, उनके परिवारों और शिक्षकों को बधाई देते हुए श्री अमन अरोरा ने कहा, “मैं माई भागो एएफपीआई की 17 महिला कैडेटों पर बेहद गर्व महसूस कर रहा हूं। यह न केवल इन युवा लड़कियों की जीत है, बल्कि पंजाब के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। एक ऐसी प्रणाली में सफलता हासिल करना जहां 94 प्रतिशत सीटें लड़कों के लिए आरक्षित हैं, असाधारण साहस और प्रतिभा की आवश्यकता होती है और हमारी बेटियों ने अपने साहस और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है।”

उन्होंने कहा, “यह परिणाम हमारी सरकार के उस दृष्टिकोण का स्पष्ट प्रमाण है जिसके तहत हम अपनी बेटियों को विश्व स्तरीय प्रशिक्षण देकर सशक्त बनाना चाहते हैं। माई भागो एएफपीआई आज उत्कृष्टता का प्रतीक है और मुझे विश्वास है कि ये कैडेट एसएसबी और उससे आगे भी देश का नाम रोशन करेंगे।”

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.