बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार आज राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ लेंगे…. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर सवा बारह बजे राज्यसभा सभापति के कक्ष में उन्हें सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई जाएगी…. नीतीश कुमार के राजनीतिक करियर में यह पहला मौका है जब वे संसद के ऊपरी सदन यानी राज्यसभा के सदस्य बनेंगे…. इसके साथ ही वे देश के उन गिने-चुने नेताओं में शामिल हो जाएंगे…. जिन्होंने विधानसभा, विधान परिषद, लोकसभा और राज्यसभा, यानी चारों सदनों की सदस्यता हासिल की है…. इस शपथ ग्रहण के बाद बिहार की राजनीति में एक बड़ा मोड़ आने की संभावना है, क्योंकि कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार जल्द ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं, जिससे राज्य में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ होगा…. भाजपा और जेडीयू के शीर्ष नेतृत्व के बीच अगले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं….

