No menu items!
Sunday, February 15, 2026
spot_img

Latest Posts

दिल्ली में पुरुषों में तेजी से बढ़ रहा कैंसर, ताजा रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता

दिल्ली में कैंसर का जोखिम बढ़ रहा है, इसकी नई रिपोर्ट ने बताया है कि पुरुषों में कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस खतरे के बढ़ने की असली वजह क्या है, इसके बारे में जानने के लिए पढ़ें।

दिल्ली में कैंसर का जोखिम बढ़ रहा है, इसकी नई रिपोर्ट ने बताया है कि पुरुषों में कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस खतरे के बढ़ने की असली वजह क्या है, इसके बारे में जानने के लिए पढ़ें।+

दिल्ली में बढ़ते कैंसर के केस

रिपोर्ट के अनुसार, भारत में कुल 708,223 नए कैंसर के मामले और 206,457 कैंसर से मौत हुई है। इनमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाला तथ्य यह है कि दिल्ली में प्रति 100,000 जनसंख्या पर 146 कैंसर के मामले पाए गए। यह स्थिति बताती है कि दिल्ली जैसे बड़े शहरों में पुरुषों की सेहत गंभीर खतरे में है।

क्यों दिल्ली पुरुषों के लिए सबसे असुरक्षित?

दिल्ली में बढ़ती हुई वायु प्रदूषण, खराब जीवनशैली और तनाव भरी दिनचर्या पुरुषों के शरीर को अंदर ही अंदर बीमार बना रही है।

धूम्रपान और तंबाकू का सेवन, प्रदूषण से जुड़ी समस्याएं, अस्वस्थ खानपान और फास्ट फूड, लगातार तनाव और नींद की कमी – ये सभी कारण मिलकर कैंसर का खतरा बढ़ाते हैं।

रिपोर्ट के अहम आंकड़े

  • भारत में कुल नए कैंसर मामले: 708,223 हैं
    कैंसर से मौतों की संख्या: 206,457 है
    दिल्ली में कैंसर दर: अनुमानित 146 मामले हैं
    अन्य मेट्रो शहरों की तुलना में दिल्ली सबसे ऊपर है।

पुरुषों में सबसे ज्यादा किस तरह के कैंसर देखने को मिलते हैं

  • फेफड़ों का कैंसर, मुख कैंसर, खासकर तंबाकू से जुड़ा, पेट का कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, ये सभी कैंसर के प्रकार हैं।

कैंसर से बचाव के उपाय

सिगरेट और शराब को छोड़ दें, प्रदूषण से बचाव के लिए मास्क का उपयोग करें, स्वस्थ आहार लें, नियमित चेकअप कराएं, एक्सरसाइज और योग को जीवन का हिस्सा बनाएं। बड़े शहरों जैसे दिल्ली में सेहत को सुरक्षित रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है। JAMA की रिपोर्ट ने स्पष्ट किया है कि समय रहते कदम नहीं उठाए जाने पर पुरुषों में कैंसर के मामले तेजी से बढ़ सकते हैं। अब हमें प्रदूषण, खराब आदतों और अस्वस्थ खानपान से दूर रहने का समय आ गया है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.