IND vs PAK Asia Cup 2025: क्रिकेट एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ग्रुप A में पाकिस्तान के साथ शामिल है। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 14 सितंबर को खेला जाएगा। इस मैच से पहले UAE क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने महत्वपूर्ण बयान दिया है

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार निर्धारित भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर कयासों का दौर जारी है। एशिया कप 2025 में दोनों टीमों की भिड़ंत 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगी। अधिकांश भारतीय प्रशंसक चाहते हैं कि टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ न खेले, क्योंकि टीम इंडिया पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलती और दोनों टीमें केवल ICC या एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में ही आमने-सामने आती हैं। इस बीच, UAE के एक अधिकारी ने इस मैच को लेकर बयान दिया है
कुछ दिन पहले वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में युवराज सिंह की कप्तानी वाली इंडिया चैंपियंस ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया था। लीग स्टेज और सेमीफाइनल जैसे महत्वपूर्ण मुकाबलों में भी यह फैसला कायम रहा, जिससे पाकिस्तान को बिना खेले ही फाइनल में जगह मिल गई। इस निर्णय को लेकर भारतीय फैंस दो भागों में बंट गए—अधिकतर लोग इस फैसले का समर्थन कर रहे थे, जबकि कुछ का मानना था कि टीम इंडिया को पाकिस्तान से खेलकर उन्हें हराना चाहिए था
एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर फैंस की क्या है राय?
9 सितंबर से शुरू हो रहे एशिया कप में अभी तक सबसे बड़ा मुकाबला भारत बनाम पाकिस्तान है, जो 14 सितंबर को दुबई में होना है। दोनों टीमें एक ही ग्रुप में शामिल हैं। अधिकांश भारतीय प्रशंसक मांग कर रहे हैं कि इस टूर्नामेंट में भी टीम इंडिया को पाकिस्तान के साथ नहीं खेलना चाहिए। वैसे बता दें कि सिर्फ ग्रुप स्टेज की बात नहीं है, इसमें नहीं खेलकर भी भारत सुपर 4 में प्रवेश कर सकती है लेकिन फिर सुपर 4 में भी फैसला यही रहा तो इसका नुकसान टीम इंडिया को हो सकता है। अगर भारत और पाकिस्तान फाइनल में पहुंची तो एक महीने के अंदर 3 बार इन दोनों के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी
UAE बोर्ड के अधिकारी ने बयान दिया कि क्या है
भारतीय क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुभान अहमद ने ‘द नेशनल’ से बात करते हुए कहा, ‘हम इसकी कोई गारंटी नहीं दे सकते, लेकिन एशिया कप की तुलना वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स जैसे निजी आयोजन से करना सही नहीं है. एशिया कप में खेलने का फैसला लेने से पहले सरकारी अनुमति ली जाती है. देशों के शेड्यूल का ऐलान करने से पहले यह निश्चित रूप से किया गया है. इसलिए उम्मीद है कि हम WCL जैसी स्थिति में नहीं होंगे.’
एशिया कप में खेलने वाली 8 टीमें
- ग्रुप ए- इंडिया, ओमान, पाकिस्तान, यूएई
- ग्रुप बी- अफगानिस्तान, हांगकांग, बांग्लादेश, श्रीलंका
एशिया कप के फॉर्मेट के अनुसार 8 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है। प्रत्येक टीम ग्रुप स्टेज में 3 मैच खेलेगी, जिसमें टॉप 2 टीमें सुपर 4 में प्रवेश करेंगी और दूसरी 2 टीमें बाहर हो जाएंगी। फिर सुपर 4 की टॉप 2 टीमों के बीच 28 सितंबर को फाइनल भिड़ंत होगी। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार अगस्त के तीसरे हफ्ते में बीसीसीआई भारतीय स्क्वॉड का ऐलान कर सकती है

