No menu items!
Monday, October 26, 2026
spot_img

Latest Posts

जालंधर : पंजाब के हॉकी के गढ़ों में हफ्ते भर के टूर के बाद प्रतिष्ठित ट्रॉफी के लिए 27 अक्तूबर से शीर्ष 6 एशियाई टीमें के होंगे मुकाबले

शानदार ‘हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026’ आज जालंधर पहुंच गई।
जालंधर पहुंचने पर ट्रॉफी का प्रधान हॉकी पंजाब नितिन कोहली, डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया, पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह तथा हॉकी ओलंपियन हरप्रीत सिंह मंडेर व बलजीत सिंह ढिल्लों और अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जगदीप सिंह एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

18 अक्तूबर को ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम, फेज-10, मोहाली से शुरू हुआ यह ट्रॉफी टूर हॉकी की खेल से जुड़े विभिन्न शहरों और कस्बों से होकर गुजरा।
हफ्ते भर चले इस टूर के दौरान ट्रॉफी का हॉकी के महान खिलाड़ियों हरचरन सिंह, हरदीप सिंह गरेवाल, चंद सिंह, गगन अजीत सिंह, राजपाल सिंह, प्रभजोत सिंह, जुगरज सिंह, रमनदीप सिंह, धर्मवीर सिंह, रूपा सैनी, बलजीत कौर, बलजीत सिंह ढिल्लों, हरप्रीत सिंह मंडेर, रिपुदमन सिंह, जगदीप सिंह गिल तथा पद्मश्री हॉकी कोच बलदेव सिंह द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

पूरे टूर के दौरान जिला खेल अधिकारी बठिंडा और हॉकी कोच रुपिंदर सिंह बराड़ ट्रॉफी के साथ रहे।
पंजाब के टूर के दौरान हॉकी प्रेमियों में इस शानदार ट्रॉफी की एक झलक पाने के लिए काफी उत्साह देखने को मिला, जिसके लिए छह टीमें—मेजबान भारत, जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश, मलेशिया और चीन—के बीच 27 अक्तूबर से 5 नवंबर 2026 तक शानदार खेल मुकाबले होंगे।

ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम, जालंधर और ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम मोहाली क्रमशः लीग मैचों तथा सेमीफाइनल व फाइनल मैचों की मेजबानी करेंगे।
ट्रॉफी टूर करवाने का उद्देश्य हॉकी प्रेमियों, खासकर युवा खिलाड़ियों में हॉकी—जिसके कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी पंजाब से है के प्रति गहरी रुचि पैदा करना है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.