No menu items!
Thursday, October 8, 2026
spot_img

Latest Posts

आकाश एजुकेशन सर्विसेज लिमिटेड ने लॉन्च किया ‘आकाश इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0’, इनविक्टस के हाई-परफॉर्मेंस एकेडमिक आर्किटेक्चर के साथ जेईई इकोसिस्टम को करेगा मजबूत

भारत की प्रमुख परीक्षा-तैयारी संस्थाओं में से एक, आकाश एजुकेशन सर्विसेज लिमिटेड ने आकाश इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0 के माध्यम से इंजीनियरिंग की तैयारी के अपने अकादमिक इकोसिस्टम को और मजबूत करने की घोषणा की है। यह नया परफॉर्मेंस आधारित एकेडमिक सिस्टम जेईई मेन, जेईई एडवांस्ड और स्टेट सीईटी की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए एक व्यवस्थित और बेहतर तैयारी का मार्ग तैयार करेगा।

छह मजबूत स्तंभों पर आधारित 360-डिग्री तैयारी का अनुभव

विद्यार्थियों को इनविक्टस का अलग अनुभव हर स्तर पर देखने को मिलेगा चाहे वह क्लासरूम में सीखने की प्रक्रिया हो, स्टडी मटेरियल और किताबें हों, टेस्ट हों या उन्हें मिलने वाली मेंटरशिप। यह कार्यक्रम छह प्रमुख स्तंभों पर आधारित है:

परिणाम-केंद्रित अकादमिक दृष्टिकोण: हर कक्षा, प्रैक्टिस सेशन और रिवीजन साइकिल को एक ही लक्ष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जेईई एडवांस्ड, जेईई मेन, बिट्सैट और विभिन्न राज्यों की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में विद्यार्थियों को सर्वश्रेष्ठ संभव रैंक दिलाना।

रैंक-प्रमाणित फैकल्टी टीम: फैकल्टी टीम आकाश इनविक्टस की सबसे बड़ी ताकत है। इसी अनुभवी अकादमिक टीम ने इनविक्टस के पाठ्यक्रम, स्टडी मटेरियल और टेस्टिंग सिस्टम को एक नई ऊँचाई दी है।

वैज्ञानिक तरीके से तैयार और शोध-आधारित स्टडी मटेरियल: इन किताबों को इसी अकादमिक टीम ने लर्निंग साइंस और परीक्षा के पैटर्न पर किए गए गहन शोध के आधार पर नए सिरे से तैयार किया है। यह विद्यार्थियों को बुनियादी अवधारणाओं से लेकर सबसे कठिन प्रश्नों तक चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ने में मदद करता है।

स्मार्ट टेस्टिंग और गहन विश्लेषण: टेस्टिंग की आवृत्ति, गहराई और स्तर तीनों को नए सिरे से तैयार किया गया है। हर टेस्ट के बाद विद्यार्थियों को अपनी मजबूतियों, कमियों और सुधार की जरूरत वाले सटीक क्षेत्रों की स्पष्ट तस्वीर मिलती है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.