No menu items!
Wednesday, September 23, 2026
spot_img

Latest Posts

मुख्यमंत्री ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में सड़क अवसंरचना, पर्यटन विकास, बाढ़ सुरक्षा, धार्मिक स्थलों के सौन्दर्यीकरण तथा एवं जन सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय सड़क अवसंरचना निधि के अंतर्गत भारत सरकार से स्वीकृत 09 कार्यों के लिए ₹288.41 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त के रूप में 40 प्रतिशत धनराशि ₹115.36 करोड़ अवमुक्त किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री ने बद्रीनाथ धाम में रिवर फ्रंट डेवलपमेंट कार्य की पुनरीक्षित लागत के क्रम में वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुए चालू वित्तीय वर्ष में राज्य सरकार के पर्यटन अवस्थापना मद से ₹6 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री ने राज्य सेक्टर के अंतर्गत मानसून अवधि में बाढ़ सुरक्षा कार्यों, क्षतिग्रस्त परिसम्पत्तियों के पुनर्निर्माण एवं बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों के निर्माण के लिए पिथौरागढ़, चमोली, देहरादून, उत्तरकाशी एवं पौड़ी गढ़वाल जनपदों की 06 योजनाओं हेतु ₹9.30 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान किए जाने का अनुमोदन किया है।

मुख्यमंत्री ने जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सल्ट में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत शक्तिपीठ भौनादेवी मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए ₹50 लाख की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किए जाने का अनुमोदन किया है।

मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत कुणिया ग्राम सभा में तपड़ी घाट से गोलमानू प्राथमिक विद्यालय तक सीसी मार्ग के निर्माण के लिए ₹72.63 लाख की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किए जाने का अनुमोदन किया है।

मुख्यमंत्री ने जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र जागेश्वर में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत चलनीछीना में घटीका मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए ₹99.39 लाख की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किए जाने का अनुमोदन किया है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.