No menu items!
Friday, August 14, 2026
spot_img

Latest Posts

मुख्यमंत्री ने दैनिक जागरण के राज्य संपादक मनोज झा की माता जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को दैनिक जागरण के संपादक श्री मनोज झा की माता श्रीमती शांता देवी जी के आकस्मिक निधन की सूचना पर हरिद्वार स्थित खड़खड़ी श्मशान घाट पहुंचकर दिवंगत आत्मा को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की कामना की तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर तथा एचआरडीए सचिव प्रत्यूष सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.