No menu items!
Thursday, August 6, 2026
spot_img

Latest Posts

पंजाब कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने पटियाला में 2027 चुनाव को लेकर की अहम बैठक

पटियाला: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के चेयरमैन प्रोफेसर इमैनुएल नाहर के दिशा-निर्देशों पर पटियाला में अल्पसंख्यक समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 2027 पंजाब विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र संगठन को धरातल पर मजबूत करना और माइनॉरिटी भाईचारे के मुद्दों पर चर्चा करना था।
बैठक की अगुवाई पार्टी द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर महफूज़ सलमानी और दिलबर खान ने की। दोनों नेताओं ने अपने साथियों के साथ मिलकर अल्पसंख्यक वर्ग के अधिकारों, संगठन के विस्तार और 2027 के चुनावी रोडमैप पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।
इस अवसर पर दिलबर खान ने बताया, “प्रोफेसर इमैनुएल नाहर एक सुशिक्षित और अनुभवी व्यक्तित्व हैं, जो अल्पसंख्यकों के मुद्दों पर कई पुस्तकें लिख चुके हैं। उनकी इसी योग्यता और तजुर्बे को देखते हुए पार्टी हाईकमान ने उन्हें पंजाब माइनॉरिटी डिपार्टमेंट का चेयरमैन नियुक्त किया है। उनके नेतृत्व में विभाग का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।”
उन्होंने आगे जानकारी दी कि प्रोफेसर नाहर के मार्गदर्शन में पूरे पंजाब के 29 विधानसभा क्षेत्रों (हल्कों) में ऑब्जर्वर और को-ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं, जो ग्राउंड स्तर पर जाकर गांव-गांव और शहर-शहर बैठकें कर रहे हैं।

बैठक में उपस्थित नेताओं ने सर्वसम्मति से कहा कि कांग्रेस ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो सभी धर्मों का मान-सम्मान करती है और सबको साथ लेकर चलती है। 2027 में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर अल्पसंख्यक समाज के कल्याण और उत्थान के लिए बेहतर काम किए जाएंगे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.