No menu items!
Monday, July 13, 2026
spot_img

Latest Posts

CM धामी से साहित्यकार डॉ. योजना साह जैन की मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप  कार्यालय में साहित्यकार एवं इंडो-जर्मन सांस्कृतिक संबंधों के क्षेत्र में सक्रिय डॉ. योजना साह जैन ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने अपनी साहित्यिक कृतियां ‘इमली का चटकारा’ (कहानी-संग्रह), ‘बनारस मीट्स बर्लिन’ (उपन्यास) तथा ‘कागज पे फुदकती गिलहरियां’ (कविता-संग्रह) मुख्यमंत्री को भेंट की।

मुख्यमंत्री ने डॉ. योजना साह जैन को उनकी साहित्यिक उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि साहित्य समाज, संस्कृति और मानवीय मूल्यों को सशक्त अभिव्यक्ति प्रदान करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने भारत और जर्मनी के मध्य सांस्कृतिक एवं बौद्धिक संवाद को प्रोत्साहित करने में डॉ. जैन के योगदान की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनकी रचनाएं भारतीय संस्कृति, लोकजीवन और संवेदनाओं को वैश्विक पटल पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के साथ दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायक होंगी।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.