No menu items!
Sunday, June 14, 2026
spot_img

Latest Posts

पीएम मोदी बोले- 12 साल में स्वास्थ्य सेवाओं को बनाया सस्ता और सुलभ, लोगों को मिला बेहतर हेल्थकेयर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए बदलावों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में देश में बेहतर और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कई कदम उठाए गए हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि आयुष्मान भारत दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थकेयर योजनाओं में से एक है, जिसके जरिए जरूरतमंद लोगों को मुफ्त और बेहतर इलाज की सुविधा मिल रही है। उन्होंने बताया कि जन औषधि केंद्रों के जरिए सस्ती दवाएं उपलब्ध कराई गईं और स्टेंट व घुटने के इम्प्लांट की कीमतों में भी कमी आई है।

उन्होंने कहा कि मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में भी सुविधाएं बढ़ी हैं, जिससे छात्रों को ज्यादा अवसर मिल रहे हैं। पीएम मोदी ने भरोसा जताया कि सरकार स्वस्थ भारत बनाने की दिशा में आगे भी काम करती रहेगी।

इसके अलावा उन्होंने युवाओं के लिए Startup India, Digital India और Skill India जैसी योजनाओं का भी जिक्र किया और कहा कि इनसे देश में इनोवेशन और उद्यमिता को बढ़ावा मिला है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.