देश की दिग्गज ऑटो कंपनी महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक कार BE 6 का Batman Edition दोबारा लॉन्च किया—लेकिन ये कदम कंपनी पर ही भारी पड़ गया।
जहां नए ग्राहकों ने इस स्पेशल एडिशन को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखाया, वहीं पहले बैच के खरीदार खुद को ठगा हुआ महसूस करने लगे और नाराजगी खुलकर सामने आई।
ग्राहकों के बढ़ते गुस्से के आगे आखिरकार कंपनी को झुकना पड़ा और Mahindra ने बड़ा फैसला लेते हुए बायबैक ऑफर पेश कर दिया।
यानि एक शानदार लॉन्च… जो बन गया कंपनी के लिए बड़ा सिरदर्द
असल में पूरा बवाल यहीं से शुरू हुआ…
महिंद्रा ने अगस्त 2025 में BE 6 Batman Edition को ‘लिमिटेड रन’ बताकर लॉन्च किया था और सिर्फ 999 यूनिट्स बनाने का दावा किया। खास बात ये रही कि ये सभी कारें कुछ ही मिनटों में बिक गईं—जिससे इसकी एक्सक्लूसिव वैल्यू और बढ़ गई।
लेकिन करीब 7 महीने बाद, 6 मार्च 2026 को कंपनी ने उसी Batman Edition का दूसरा बैच लॉन्च कर दिया… और यहीं से मामला गरमा गया।
पहले बैच के ग्राहकों को लगा कि “लिमिटेड एडिशन” के नाम पर उनके साथ धोखा हुआ है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कंपनी के खिलाफ जमकर नाराजगी फूट पड़ी।
हैरानी की बात ये रही कि विवाद के बावजूद दूसरा बैच भी मिनटों में सोल्ड आउट हो गया—वो भी करीब ₹70,000 महंगा होने के बावजूद!
लेकिन डिमांड चाहे जितनी मजबूत रही हो, पहले खरीदारों का गुस्सा लगातार बढ़ता गया… और आखिरकार Mahindra को बायबैक ऑफर जैसा बड़ा फैसला लेना पड़ा

