No menu items!
Thursday, March 19, 2026
spot_img

Latest Posts

बॉक्स ऑफिस पर ब्लास्ट! ‘धुरंधर 2’ ने ‘बॉर्डर 2’ को किया ध्वस्त

जब ‘धुरंधर 2’ अनाउंस हुई थी, तभी साफ हो गया था कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने वाली है… लेकिन रिलीज के साथ ही ये तूफान अब सुनामी बन चुका है!

आदित्य धर की ये फिल्म गुरुवार दोपहर से ही ऐसी रफ्तार में आई कि हर घंटे 1 लाख टिकट बिकने का रिकॉर्ड बनने लगा।

अब साफ है—‘धुरंधर 2’ सिर्फ ओपनिंग नहीं कर रही, बल्कि पहले ही दिन कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ने के मिशन पर निकल चुकी है… और ये मिशन शुरू भी हो चुका है!

‘धुरंधर 2’ का तूफान! आधे दिन में 30 करोड़ पार, 100 करोड़ ओपनिंग की तैयारी

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर ऐसा विस्फोट किया है कि हर तरफ सिर्फ इसी की चर्चा है। एडवांस बुकिंग ने पहले ही इशारा दे दिया था—और अब फिल्म उसी रफ्तार से रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है।

ओपनिंग डे के लिए 50 करोड़ से ज्यादा की एडवांस बुकिंग कर चुकी इस फिल्म से अब पहले दिन 100 करोड़ नेट कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है। गुरुवार दोपहर तक के आंकड़े बता रहे हैं कि ये टारगेट अब दूर नहीं है।

सबसे बड़ा धमाका तो तब हुआ जब ‘धुरंधर 2’ ने आधे दिन में ही 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। इतना ही नहीं, इसने अपनी पिछली फिल्म ‘धुरंधर’ के पूरे ओपनिंग डे कलेक्शन (28.60 करोड़) को भी पीछे छोड़ दिया।

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म आधे दिन में करीब 33 करोड़ नेट कमा चुकी है—यानि अब ये साफ है कि ‘धुरंधर 2’ सिर्फ हिट नहीं, बल्कि रिकॉर्ड ब्रेकर बनने आई है!

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.