बॉलीवुड एक्ट्रेस Jacqueline Fernandez अपनी मां के निधन के गम से अब तक पूरी तरह उबर नहीं पाई हैं. 15 मार्च को वह अपने पिता एलरॉय फर्नांडिस के साथ Varanasi पहुंचीं, जहां उन्होंने विधि-विधान के साथ मां किम फर्नांडिस की अस्थियां गंगा में विसर्जित कीं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस करीब डेढ़ घंटे तक काशी में रहीं और इस दौरान पूरी श्रद्धा से पूजा-अर्चना करती नजर आईं.
शांतिपूर्ण विदाई की थी इच्छा
Jacqueline Fernandez इस पूरे पल को निजी और शांत रखना चाहती थीं. यही वजह रही कि उन्होंने अपना चेहरा ढक रखा था ताकि कोई उन्हें पहचान न सके.
वह पहले Taj Hotel Varanasi पहुंचीं और फिर Manikarnika Ghat जाकर नाव के जरिए गंगा के बीच मां की अस्थियों का विसर्जन किया.
लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन
24 मार्च 2025 को उनकी मां किम को हार्ट स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उन्हें Lilavati Hospital में भर्ती कराया गया. करीब 13 दिनों तक आईसीयू में रहने के बाद 6 अप्रैल को उनका निधन हो गया.
इससे पहले 2022 में भी उन्हें हार्ट स्ट्रोक आया था, जब उनका इलाज Bahrain में हुआ था.
क्यों चुनी काशी?
Jacqueline Fernandez ने बताया कि उन्हें सनातन धर्म से खास लगाव है. इसी आस्था के चलते उन्होंने काशी आकर मां की अस्थियों का विसर्जन करने का फैसला लिया.
गौरतलब है कि श्रीलंका की रहने वाली जैकलीन ईसाई धर्म से ताल्लुक रखती हैं, लेकिन भारतीय परंपराओं के प्रति उनका जुड़ाव इस दौरान साफ नजर आया.

