No menu items!
Sunday, February 22, 2026
spot_img

Latest Posts

रमजान के पाक महीने में अफगानिस्तान पर बमबारी, कई धार्मिक किताबें जलीं, जानें पाकिस्तान ने क्या कहा?

रमजान के पवित्र महीने में पाकिस्तान ने दोहा में हुए सीज़फायर समझौते को तोड़ते हुए अफ़ग़ानिस्तान में 7 जगहों पर आधी रात को हवाई हमले किए.
दोहा में हुए सीज़फायर के समझौते को तोड़ते हुए पाकिस्तान ने एक बार फिर अफ़ग़ानिस्तान में 7 जगहों पर आधी रात को हवाई हमले किए. पाकिस्तान ने ये हमले रात तकरीबन साढ़े 12 बजे के आस-पास शुरू किए थे, जिसमें सबसे पहला हमला अफ़ग़ानिस्तान के पक्तिका प्रांत के बारमाल शहर में स्थित मदरसे पर हुआ.

पाकिस्तानी वायुसेना द्वारा किए गए मिसाइल हमले के बाद हर तरफ़ मदरसे का मलबा ही दिखाई दे रहा है, साथ ही रमजान के महीने में पाकिस्तानी सेना द्वारा किए गए हमले के बाद मदरसे में रखी मज़हबी किताबें भी नष्ट हो गई, जिन्हें स्थानीय लोग हमले के बाद दिखाते नज़र आए. पक्तिका प्रांत के बारमाल के अलावा पाकिस्तानी सेना ने उर्गुन, खोग्यानी, घनी खेल ,बेहसूद शहर और खोश्त के दो शहरों पर भी हवाई हमले किए.

पिछले साल सितंबर के बाद से पाकिस्तान का अफ़ग़ानिस्तान पर ये चौथा हवाई हमला है और अक्टूबर 2025 में क़तर और तुर्किये की मध्यस्था में सीज़फायर घोषित होने के बाद पाकिस्तान का अफ़ग़ानिस्तान पर ये दूसरा हवाई हमला है.

हमलों को लेकर पाकिस्तान ने क्या कहा
पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बयान जारी करके दावा किया कि पाकिस्तान ने अफ़ग़ानिस्तान में स्थित तहरीक ए तालिबान (TTP ) और ISKP के कुल 7 कैंपों पर हमला किया है. साथ ही पाकिस्तान के मुताबिक़ इस्लामाबाद की इमामबरगाह पर आतंकी हमला हो या फिर बाजौर या फिर आज बन्नू में ये सब कुछ इनके अफ़ग़ानिस्तान में बैठे हैंडलरों ने करवाया था, जिसकी वजह से पाकिस्तान ने अफ़ग़ानिस्तान में हमले किए हैं.

ख़ैबर पख्तूनख़्वाह में हुआ फिदायीन हमला
पाकिस्तान के ख़ैबर पख्तूनख़्वाह इलाक़े के बन्नू इलाक़े में तहरीक ए तालिबान के प्रॉक्सी गुट मजलिस अक्सरी कारवां ने पाकिस्तानी सेना के वाहन पर एक मोटरसाइकिल से बड़ा फ़िदायीन हमला किया था. जिसमें पाकिस्तानी सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल शहज़ादा समेत 4 सैनिक मारे गए थे. बीते गुरुवार को टीटीपी ने बाजौर जिले की मामुंड तहसील में मलंग मदरसे में स्थित पाकिस्तानी अर्धसैनिक बल Frontier Corps की पोस्ट पर हमला किया था, जिसमें 14 सैनिक मारे गए.

अफ़ग़ान सरकार का रिएक्शन
पाकिस्तानी हमलों पर अफ़ग़ानिस्तान की सरकार का फिलहाल कोई जवाब नहीं आया है. ऐसे में देखना होगा कि अफ़ग़ानिस्तान पाकिस्तानी हवाई हमलों की क्या सच्चाई बताता है क्यूंकि इससे पहले भी सितंबर से नवंबर तक पाकिस्तान टीटीपी के ठिकानों पर हमले के नाम पर अफ़ग़ानिस्तान में तीन एयरस्ट्राइक कर चुका है. इसमें आतंकियों की जगह 71 मासूम अफ़ग़ान नागरिकों की जान गई थी, जिसमें अफ़ग़ानिस्तान की घरेलू क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के अलावा 18 बच्चे और 27 बुजुर्ग शामिल थे.

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.