No menu items!
Sunday, February 22, 2026
spot_img

Latest Posts

सलीम खान को देखने लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे शाहरुख खान, देर रात स्पॉट हुई कार

दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान की तबीयत खराब है. वो लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट हैं. उनसे मिलने के लिए हाल ही में शाहरुख खान पहुंचे.

सुपरस्टार सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. 17 फरवरी को उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था. सलीम खान की तबीयत को लेकर सभी बहुत परेशान हैं. पूरी फैमिली हॉस्पिटल में है. सेलेब्स भी उनसे मिलने जा रहे हैं. शनिवार रात को शाहरुख खान उनसे मिलने के लिए गए.

हॉस्पिटल पहुंचे शाहरुख खान

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान के हॉस्पिटल के विजुअल्स कैप्चर नहीं हुए हैं. हां, उनकी कार लीलावती हॉस्पिटल में जाते हुए स्पॉट हुई. इसके एक घंटे बाद शाहरुख खान की कार हॉस्पिटल से बाहर निकली. खबरें हैं कि सलमान खान भी उस वक्त अपने पिता के साथ मौजूद थे.

सलमान खान और शाहरुख खान बहुत अच्छे दोस्त हैं. उनकी दोस्ती दशकों पुरानी हैं. उन्होंने साथ में भी काम किया है. दोनों को करण अर्जुन, कुछ कुछ होता है, पठान और टाइगर 3 में साथ देखा गया. शाहरुख खान ने कई बार बताया है कि उनके करियर की शुरुआत में सलीम खान ने बहुत हेल्प की. उन्होंने अपनी सक्सेस का क्रेडिट सलीम खान को ही दिया.

बता दें कि सलीम खान 17 फरवरी को एडमिट हुए थे. उन्हें माइनर ब्रेन हेमरेज हुआ था. वो धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं. बुधवार को डॉक्टर ने ये कंफर्म किया था कि वो स्टेबल हैं और ICU में हैं.

हॉस्पिटल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि सलीम खान को फैमिली डॉक्टर लीलावती के इमरजेंसी डिपार्टमेंट में लाए थे. इसके बाद ICU में शिफ्ट कर दिया गया. उन्हें सुबह 8.30 बजे भर्ती किया गया था. चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट के पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. जलील डी पारकर की देखरेख में सलीम खान ए़डमिट हुए. उनका पूरा परिवार वहीं हैं. सलमान खान और उनके भाई-बहन हॉस्पिटल में स्पॉट हुए. एक्टर रितेश देशमुख सलीम खान का हालचाल लेने पहुंचे थे. एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भी बेटे संग सलीम खान को देखने पहुंची थीं.

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.