No menu items!
Wednesday, February 18, 2026
spot_img

Latest Posts

Stock Market 18 February: पॉजिटिव शुरुआत के बाद फिसला शेयर बाजार; सेंसेक्स 43 अंक टूटा, निफ्टी 25,724 से नीचे

शेयर मार्केट में18 फरवरी की शुरुआत पॉजिटिव रही. हालांकि, शुरुआती कारोबार में ही मार्केट में उतार-चढ़ाव शुरु हो गया था. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट देखने को मिल रही है…..

Stock Market Today: भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार, 18 फरवरी की शुरुआत पॉजिटिव रही. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए.

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 102.63 अंक या 0.12 प्रतिशत उछल गया. दिन की शुरुआत सेंसेक्स ने 83,553.59 के लेवल पर की है. वहीं, एनएसई निफ्टी 50 में भी तेजी देखने को मिल रही है. निफ्टी 50 27.25 अंक या 0.11 फीसदी उछलकर 25,752.65 के लेवल पर ओपन हुआ था. हालांकि, शुरुआती कारोबार में ही मार्केट में उतार-चढ़ाव शुरु हो गया था. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट देखने को मिली.

सुबह करीब 9:22 बजे तक, सेंसेक्स 14 अंक की गिरावट के साथ 83,436 अंक पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 50 3 अंक टूट गई थी और 25,722 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी.

बीएसई के टॉप गेनर और लूजर

बीएसई के टॉप गेनर टाटा स्टील, आईटीसी, बजाज फिनसर्व, एसबीआईएन और ट्रेंट रहे थे. टॉप लूजर की बात करें तो अडानी पोर्ट, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और मारुति थे.

मंगलवार को कैसा रहा था मार्केट?

भारतीय शेयर मार्केट में मंगलवार, 17 फरवरी के कारोबारी दिन तेजी देखने को मिली थी. प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए दिन की समाप्ति की थी. सेंसेक्स 173.81 अंक या 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,450.96 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 42.65 अंक या 0.17 प्रतिशत उछलकर 25,725.40 के लेवल पर बंद हुए थे.

बीएसई बास्केट से आईटीसी, आईएनएफवाई, एशियन पेंट, अडानी पोर्ट और टाइटन टॉप गेनर थे. टॉप लूजर की बात करें तो एटरनल, टाटा स्टील, ट्रेंट, रिलायंस और महिंद्रा एंड महिंद्रा रहे थे.

निफ्टी 100, निफ्टी बैंक, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी मिडकैप 100, निफ्टी स्मॉलकैप 100, निफ्टी ऑटो और निफ्टी आईटी के शेयरों में तेजी थी. मंगलवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 28 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 12 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी.

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.