Prashant Narayanan On Kartik Aaryan: एक्टर प्रशांत नारायणन ने कार्तिक आर्यन को बेहद खराब एक्टर बताया है और ये भी बताया कि आखिर किस वजह से कार्तिक इंडस्ट्री में सर्वाइव कर पा रहे हैं.
मर्डर 2 और घोस्ट जैसी फिल्मों से फेम पाने वाले एक्टर प्रशांत नारायणन ने कार्तिक आर्यन को एक ‘बहुत खराब’ एक्टर कहा है. हाल ही में एक इंटरव्यू में, नारायणन ने कार्तिक आर्यन की एक्टिंग स्किल्स पर तंज कसा और साथ ही दावा किया कि वह बॉलीवुड में सिर्फ अपनी किस्मत और माता-पिता के आशीर्वाद से ही टिके हुए हैं.
‘बेहद खराब एक्टर हैं कार्तिक आर्यन’
दरअसल हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से बॉलीवुड बबल से बातचीत में प्रशांत ने कहा, “मुझे लगता है कि वह यहां के सबसे खराब एक्टर्स में से एक हैं, लेकिन बहुत लकी इंसान हैं. वह सिर्फ अपने माता-पिता के आशीर्वाद से ही टिके हुए हैं. मुझे वह उनकी पहली फिल्म (प्यार का पंचनामा) में पसंद आए थे.”
‘कार्तिक पर हंसते हैं लोग’
जब पूछा गया कि इंडियन ऑडियंस कार्तिक की फ़िल्मों को क्यों पसंद करती है और उन्हें थिएटर में देखना क्यों पसंद करती है, तो प्रशांत ने कहा कि वे एक्टर्स की वजह से नहीं, बल्कि एक्टर पर हंसते हैं. उन्होंने आगे कहा, “मुझे नहीं पता कि कितने लोग उनकी तारीफ़ कर रहे हैं, लेकिन मैंने लोगों को उन पर हंसते देखा है. इसलिए, अगर आप लोगों को हंसा सकते हैं, तो यह काफी अच्छी बात है. जब आप किसी के साथ हंस रहे होते हैं और जब आप किसी पर हंस रहे होते हैं, तो इसमें फ़र्क होता है. इंडियन ऑडियंस ज़्यादातर किसी न किसी पर हंस रही होती है.”
कार्तिक आर्यन करियर
कार्तिक आर्यन प्यार ने अपने अब तक के करियर में पंचनामा, भूल भुलैया 2, सोनू के टीटू की स्वीटी, लुका छुपी, पति पत्नी और वो, शहज़ादा और सत्यप्रेम की कथा जैसी फ़िल्में दी हैं. वहीं कार्तिक आर्यन के अपकमिंग प्रोजेक्ट में नागज़िला शामिल है, जिसकी शूटिंग अभी चल रही है. फ़िल्म में, एक्टर एक इच्छाधारी नाग, प्रियंवदेश्वर प्यारे चंद का रोल निभाते दिखेंगे.
करण जौहर, महावीर जैन, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, मृगदीप सिंह लांबा और सुजीत जैन द्वारा प्रोड्यूस की गई, नागज़िला एक अनोखी एंटरटेनर होने का वादा करती है जिसमें फैंटेसी, लोककथा और फुल-ऑन फन का मिक्स है। फ़िल्म की कहानी के बारे में अभी ज़्यादा डिटेल्स सामने नहीं आई हैं. बता दें कि ये फ़िल्म 14 अगस्त, 2026 को थिएटर में रिलीज होगी.

