No menu items!
Sunday, February 8, 2026
spot_img

Latest Posts

दिल थाम कर रखें! आइशर मोटर्स से लेकर बाटा इंडिया… अगले हफ्ते एक से बढ़कर एक कंपनियों के आएंगे Q3 results

Q3 Results: अगले हफ्ते शेयर बाजार का माहौल काफी हलचल भरा रहने वाला है क्योंकि ऑरोबिंदो फार्मा से लेकर टाइटन, अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज जैसी कई बड़ी कंपनियां अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी.

Q3 Results: कल यानी कि सोमवार, 9 फरवरी से शेयर बाजार में नया कारोबारी हफ्ता शुरू हो रहा है. इस दौरान माहौल हलचल भरा होने की उम्मीद है क्योंकि ऑटोमोबाइल, FMCG, डिफेंस और फार्मास्यूटिकल्स सेक्टर से जुड़ी कई कंपनियां अपने 31 दिसंबर, 2025 को खत्म हुई तिमाही के नतीजे का ऐलान करेंगी. आइए इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं:-

सोमवार, 9 फरवरी- दवा बनाने वाली कंपनियां ऑरोबिंदो फार्मा और जाइडस लाइफसाइंसेज FY26 के अपने Q3 नतीजे जारी करेंगी. उनके साथ फुटवियर कंपनी बाटा इंडिया, रामको सीमेंट्स, ट्राइडेंट, PNC इन्फ्राटेक, BSE, चोलामंडलम फाइनेंशियल होल्डिंग्स, जैन रिसोर्स रीसाइक्लिंग और अन्य कंपनियां भी अपने नतीजे जारी करेंगी.

मंगलवार, 10 फरवरी- टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन और FMCG दिग्गज ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज अपने नतीजे घोषित करेंगी. इनके अलावा, रॉयल एनफील्ड बनाने वाली आइशर मोटर्स, अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज और ग्रासिम इंडस्ट्रीज के साथ-साथ जुबिलेंट फूडवर्क्स और दिलीप बिल्डकॉन भी अपने नतीजे जारी करने वाले हैं.

बुधवार, 11 फरवरी- महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) से लेकर कमर्शियल व्हीकल बनाने वाली कंपनी अशोक लेलैंड भी अपने फाइनेंशियल नतीजे पेश करेगी. लेंसकार्ट सॉल्यूशंस, एस्ट्राजेनेका, अवंती फीड्स, मैन इंफ्राकंस्ट्रक्शन, कैपेसाइट इंफ्राप्रोजेक्ट्स, पतंजलि फूड्स और अन्य कंपनियां भी अपनी कमाई की घोषणा करेंगी.

गुरुवार, 12 फरवरी- इस दिन FMCG की दिग्गज कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) अपने दिसंबर तिमाही के नतीजे का ऐलान करेगी. साथ ही सरकारी खनन कंपनी कोल इंडिया भी अपने नतीजे जारी करने वाली है. इनके अलावा, एल्युमिनियम की बड़ी कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और डिफेंस PSU हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL) भी रिपोर्ट पेश करेंगी. ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC), इंडियन होटल्स कंपनी, ल्यूपिन, भारत फोर्ज, बायोकॉन, मुथूट फाइनेंस, पेट्रोनेट LNG और अन्य कंपनियां भी गुरुवार को बाजार को दिसंबर तिमाही में अपनी कमाईकी जानकारी देगी.

शुक्रवार, 13 फरवरी- टॉरेंट फार्मास्यूटिकल्स, एल्केम लेबोरेटरीज फार्मा सेक्टर में आगे रहेंगी, जबकि हॉस्पिटल चेन फोर्टिस हेल्थकेयर और नई लिस्टेड ब्रेनबीज सॉल्यूशंस (फर्स्टक्राई की पेरेंट कंपनी) भी अपने तिमाही नतीजे घोषित करेंगी. IRB इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स, इंडिगो पेंट्स, NBCC (इंडिया), गोदावरी बायोरेफाइनरीज जैसी और दूसरी कंपनियां भी इस लिस्ट में शामिल हैं.

शनिवार, 14 फरवरी- अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स (इंडिया), सद्भाव इंजीनियरिंग, पीटीसी इंडिया, पेन्नार इंडस्ट्रीज और अन्य कंपनियां अपने नतीजे घोषित कर सकती हैं.

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.