No menu items!
Sunday, February 8, 2026
spot_img

Latest Posts

Border 2 Box Office Day 17 LIVE: 300 करोड़ कमाने के बाद 17वें दिन बॉर्डर 2 ने किया इतना कलेक्शन, जानें सुबह 11 बजे तक का कलेक्शन

Border 2 Box Office Day 17 LIVE: बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर तो धमाल मचा ही रही है. फिल्म ने 300 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है. आइए नजर डालते हैं फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर.

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है. फिल्म को बहुत पसंद किया गया. इस फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है. वहीं फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी जैसे स्टार्स हैं. फिल्म ने पहले हफ्ते में 224.25 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 70.15 करोड़ कमाए.

बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk के मुताबिक, बॉर्डर 2 ने ओपनिंग डे पर 30 करोड़ का कलेक्शन किया था.
ये फिल्म सनी देओल के करियर की सेकंड हाईएस्ट ग्रॉसिंग है.
वहीं वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के करियर की फर्स्ट हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म है.
फिल्म ने 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है.
फिल्म ने फिल्म ने धूम (290 करोड़) और सुल्तान (300 करोड़) जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.
बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (नेट इंडिया)
पहला दिन 30 करोड़
दूसरा दिन 36.5 करोड़
तीसरा दिन 54.5 करोड़
चौथा दिन 59 करोड़
पांचवा दिन 20 करोड़
छठा दिन 13.00 करोड़
सातवां दिन 11.25 करोड़
आठवां दिन 10.75 करोड़
नौंवा दिन 17.75 करोड़
दसवां दिन 22.50 करोड़
ग्याहरवां दिन 5.75 करोड़
बाहरवां दिन 5.75 करोड़
तेहरवां दिन 4.15 करोड़
चौदहवां दिन 3.5 करोड़ रुपये
पंद्रहवां दिन 2.85 करोड़ रुपये
सोलहवां दिन 4.25 करोड़
17वां दिन 13 लाख (सुबह 11 बजे तक के आंकड़े)
टोटल कलेक्शन 301.63 करोड़
‘बॉर्डर 2’ फिल्म की 17वें दिन की ऑक्यूपेंसी

‘बॉर्डर 2’ के 17वें दिन की मॉर्निंग ऑक्यूपेंसी की जानकारी अभी नहीं आई है.

फिल्म में फीमेल्स एक्ट्रेसेस की बात करें तो मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा जैसी एक्ट्रेसेस नजर आई हैं. फिल्म को टी-सीरीज और जे.पी. दत्ता फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है. बता दें कि ये फिल्म 1997 में आई फिल्म बॉर्डर का सीक्वल हैं. बॉर्डर में सनी देओल, अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी,जैकी श्रॉफ, पूजा भट्ट, शरबानी मुखर्जी जैसे स्टार्स थे. फिल्म जबरदस्त हिट रही थी. जे.पी. दत्ता ने फिल्म को डायरेक्ट किया था.

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.