No menu items!
Wednesday, February 11, 2026
spot_img

Latest Posts

‘भाबीजी घर पर हैं’ से पहले इस टीवी शो पर बन चुकी थी फिल्म, दो पार्ट में बॉक्स ऑफिस पर हुई थी रिलीज

‘भाबीजी घर पर हैं’ जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। लंबे समय से टीवी दर्शकों को हंसाने वाला यह लोकप्रिय सिटकॉम अब फिल्म के रूप में सिनेमाघरों में रिलीज होगा। हाल ही में फिल्म का पोस्टर सामने आया, जिसके साथ इसकी रिलीज डेट भी कंफर्म कर दी गई। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब किसी टीवी सीरियल को फिल्म के तौर पर थिएटर में उतारा जा रहा हो। ‘भाबीजी घर पर हैं’ से पहले भी एक बेहद लोकप्रिय सिटकॉम बड़े पर्दे तक पहुंच चुका है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उसका प्रदर्शन औसत रहा था।

यह सिटकॉम था ‘खिचड़ी’, जो स्टार प्लस पर प्रसारित होता था और दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया। शो का पहला एपिसोड 10 सितंबर 2002 को ऑन-एयर हुआ था। ‘खिचड़ी’ के कुल तीन सीजन आए, जिनमें 98 एपिसोड्स दिखाए गए। दूसरे सीजन का नाम ‘इंस्टेंट खिचड़ी’ था, जिसे स्टार प्लस के सहयोगी चैनल स्टार वन पर टेलीकास्ट किया गया था। इसके बाद तीसरा सीजन फिर से ‘खिचड़ी’ नाम से स्टार प्लस पर लौटा।

खिचड़ी फिल्म दो पार्ट में हुई थी रिलीज

Boxofficeindia.com के मुताबिक, ‘खिचड़ी’ फिल्म का बजट करीब 4.50 करोड़ रुपये था और इसने भारत में 8.17 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म को करीब 400 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। इस फिल्म का निर्देशन आतिश कपाड़िया ने किया था। वहीं, इसके सीक्वल ‘खिचड़ी 2’ ने भारत में 5.25 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था। अगर आप चाहें तो यह फिल्म अब भी ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देख सकते हैं।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.