No menu items!
Saturday, February 7, 2026
spot_img

Latest Posts

SA20: जोबर्ग सुपर किंग्स की जीत की हैट्रिक, टूर्नामेंट में पहली बार हुआ सुपर ओवर

Joburg Super Kings vs Durban Super Giants: दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग SA20 में न्यू ईयर के दिन इतिहास रच दिया गया, जब टूर्नामेंट में पहली बार सुपर ओवर का रोमांच देखने को मिला। जोहानिसबर्ग के न्यू वांडरर्स स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में जोबर्ग सुपर किंग्स ने डरबन सुपर जायंट्स को सुपर ओवर में हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जोबर्ग सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 205 रन बनाए। जवाब में डरबन सुपर जायंट्स की टीम भी 205 रन ही बना सकी। मुकाबले की आखिरी गेंद पर डोनोवन फेरेरा के शानदार डायरेक्ट हिट रनआउट ने मैच को सुपर ओवर तक पहुंचा दिया।

सुपर ओवर में जोबर्ग सुपर किंग्स की ओर से रिचर्ड ग्लीसन ने गेंदबाजी की, जिनके सामने जोस बटलर और मैथ्यू डिविलियर्स की जोड़ी सिर्फ 5 रन ही बना सकी। इसके बाद राइली रूसो ने तीन गेंदों में ही लक्ष्य हासिल कर टीम को यादगार जीत दिला दी। इस जीत के साथ जोबर्ग सुपर किंग्स अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है।

फेरेरा और रंजने की विस्फोटक फिनिश

जोबर्ग सुपर किंग्स को सलामी बल्लेबाज मैथ्यू डिविलियर्स और फाफ डुप्लेसिस ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच 52 गेंदों में 89 रनों की साझेदारी हुई। डिविलियर्स ने 38 और डुप्लेसिस ने 47 रन बनाए। मध्यक्रम लड़खड़ाने के बाद शुभम रंजने और डोनोवन फेरेरा ने आखिरी दो ओवरों में 5 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 47 रन जड़ दिए। रंजने ने 31 गेंदों पर 50 रन बनाए, जबकि फेरेरा ने सिर्फ 10 गेंदों में 33 रन ठोके।

ग्लीसन की कसी गेंदबाजी

लक्ष्य का पीछा करते हुए डरबन सुपर जायंट्स की शुरुआत धीमी रही और 11 ओवर में टीम 3 विकेट पर 80 रन ही बना सकी। बाद में क्लासेन और मार्करम ने रन गति बढ़ाई, लेकिन 19वें ओवर में रिचर्ड ग्लीसन ने सिर्फ 4 रन देकर मैच का रुख बदल दिया। अंत में मुकाबला बराबरी पर छूटा और सुपर ओवर में जोबर्ग सुपर किंग्स ने बाज़ी मार ली।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.