No menu items!
Saturday, February 7, 2026
spot_img

Latest Posts

IPL से पहले बड़ा बदलाव: ऋतुराज की जगह पृथ्वी शॉ को मिली कप्तानी

Prithvi Shaw Captain: लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ को अचानक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। ऋतुराज गायकवाड़ की जगह शॉ को महाराष्ट्र टीम की कप्तानी सौंप दी गई है। भारतीय क्रिकेट के सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में शामिल शॉ पिछले कुछ समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं। पिछले साल तो यह स्थिति और गंभीर हो गई थी, जब वे IPL 2025 की नीलामी में अनसोल्ड रहे। हालांकि, शॉ ने हार नहीं मानी और घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाकर दमदार वापसी की कोशिश जारी रखी। इसी बीच उनकी किस्मत ने करवट ली है और उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए महाराष्ट्र टीम का कप्तान घोषित किया गया है।

पहले इस टूर्नामेंट के लिए ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान चुना गया था, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में चयन होने के बाद उनकी जगह पृथ्वी शॉ को कमान दे दी गई। हैरानी की बात यह है कि महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने अभी तक उपकप्तान के नाम की घोषणा नहीं की है। स्पोर्टस्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, गायकवाड़ की अनुपस्थिति में शॉ को टीम में शामिल करने और कप्तान बनाने का फैसला लिया गया है। आधिकारिक घोषणा 24 नवंबर को की जाएगी, जो महाराष्ट्र के जम्मू-कश्मीर के खिलाफ पहले मैच से दो दिन पहले होगी।

पृथ्वी शॉ, जिन्होंने भारत के लिए 5 टेस्ट, 6 वनडे और एक टी20 मैच खेला है, IPL 2025 नीलामी में अनसोल्ड रहे थे। IPL में वे 79 मैचों में 1892 रन बना चुके हैं और लंबे समय तक दिल्ली की ओर से खेले हैं। शॉ का आखिरी T20I मुकाबला 2021 में, आखिरी टेस्ट 2020 में और आखिरी वनडे 2021 में था, जबकि IPL में उनका अंतिम मैच 2024 में हुआ था। घरेलू क्रिकेट में उनकी शानदार फॉर्म को देखते हुए माना जा रहा है कि IPL 2026 की मिनी नीलामी में टीमें उन पर दांव लगा सकती हैं। यदि वे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन करते हैं, तो उनकी IPL में वापसी लगभग तय मानी जा रही है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.