
Dharmendra Last Rites: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार मुंबई में किया गया, जहां कई फिल्मी सितारे उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। 89 वर्ष की उम्र में धर्मेंद्र ने 24 नवंबर की सुबह आखिरी सांस ली। मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पर उनके अंतिम संस्कार की तैयारियाँ सुबह से ही शुरू हो गई थीं। जैसे-जैसे खबर फैली, बॉलीवुड सेलेब्स के पहुँचने का सिलसिला तेज़ हो गया। नीचे देखिए अंतिम संस्कार की तस्वीरें…

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। उनकी बेटी ईशा देओल भावुक मन से विले पार्ले श्मशान घाट पहुँचीं, जहाँ उन्होंने पिता के अंतिम दर्शन किए। मौके पर माहौल बेहद गमगीन रहा।

इस दौरान ईशा देओल के चेहरे पर पिता को खोने का गहरा दुख साफ नजर आया। उनकी आंखें नम थीं और वे बेहद भावुक दिखाई दीं।

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान भी अपने सभी कामों को विराम देकर धर्मेंद्र को अंतिम विदाई देने विले पार्ले श्मशान घाट पहुँचे।





