करियर में सिर्फ 3 फ्लॉप! जानें वरुण धवन की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

एक्टर वरुण धवन ने 2012 में फिल्मी करियर की शुरुआत की थी और तब से वह बड़े पर्दे पर लगातार अपनी मौजूदगी दर्ज कराते रहे हैं। उनकी फिल्मों को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है और बॉक्स ऑफिस पर उन्होंने कई बड़े सितारों को मात दी है। 13 साल के करियर में वरुण धवन ने 17 फिल्मों में काम किया है, जिनमें से सिर्फ 3 ही फ्लॉप साबित हुई हैं।
वरुण धवन ने दी थी 11 लगातार हिट फिल्में
वरुण धवन की पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर रही, जिसने लगभग 70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई। इसके बाद उन्होंने लगातार 11 सफल फिल्में दीं।
उनकी फिल्मोग्राफी में मैं तेरा हीरो (सेमी हिट – 50.60 करोड़), हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया (हिट – 76.81 करोड़), बदलापुर (हिट – 50.07 करोड़), एबीसीडी 2 (हिट – 105.74 करोड़), दिलवाले (सेमी हिट – 148.72 करोड़), ढिशूम (एवरेज – 70 करोड़), बद्रीनाथ की दुल्हनिया (हिट – 116.68 करोड़), जुड़वा 2 (सेमी हिट – 138.61 करोड़), अक्टूबर (एवरेज – 39.06 करोड़) और सुई धागा (सेमी हिट – 79.02 करोड़) शामिल हैं। कुल मिलाकर, उनकी सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहीं।

वरुण धवन की पहली फ्लॉप फिल्म
वरुण धवन की पहली फ्लॉप फिल्म कलंक थी, जो 2019 में रिलीज़ हुई। करण जौहर द्वारा निर्मित यह बिग-बजट फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल रही। इसके बाद उनकी स्ट्रीट डांसर 3डी भी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी और फ्लॉप साबित हुई।
साल 2022 में रिलीज़ हुई जुग जुग जियो ने 85.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर एवरेज प्रदर्शन किया। उसी साल उनकी हॉरर-कॉमेडी भेड़िया भी लगभग 66.65 करोड़ के साथ एवरेज रही। हालांकि, 2024 में आई बेबी जॉन बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह फ्लॉप हो गई और केवल 35.98 करोड़ ही कमा पाई।
हाल ही में वरुण सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में दिखाई दिए, जिसने 65.15 करोड़ की कमाई कर एवरेज बिज़नेस किया। अब वह बॉर्डर 2 में नज़र आने वाले हैं, जिसमें सनी देओल, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ जैसे कलाकार भी शामिल हैं। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है।

