No menu items!
Sunday, February 8, 2026
spot_img

Latest Posts

“राघव चड्ढा के बर्थडे पर प्रियंका चोपड़ा ने जताया प्यार, शेयर की खास तस्वीर”

राघव चड्ढा के बर्थडे पर प्रियंका का प्यार:
राघव चड्ढा का आज यानी 11 नवंबर को 37वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर उनकी वाइफ परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर उन्हें रोमांटिक पोस्ट के साथ विश किया। वहीं, साली प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने जीजू को खास अंदाज में बर्थडे विश किया, और उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

प्रियंका ने शेयर की फोटो और विश:
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर राघव संग एक प्यारी फोटो शेयर की। यह फोटो राघव और परी की सगाई के दौरान की है, जिसमें प्रियंका जीजू का तिलक करती नजर आ रही हैं। राघव ने व्हाइट शेरवानी पहनी थी, जबकि प्रियंका येलो साड़ी में दिखाई दी। फोटो में परी की भी झलक देखने को मिली।

प्रियंका ने फोटो शेयर करते हुए लिखा:
“हैप्पी बर्थडे राघव… तुम्हारा साल खुशियों, सेहत और लिटिव वन के साथ एडवेंचर से भरा हो।” फैंस ने इस पोस्ट पर खूब प्यार लुटाया।

परिणीति ने शेयर की रोमांटिक पोस्ट:
राघव और परी ने 24 सितंबर 2023 को राजस्थान के उदयपुर में लीला पैलेस में शादी की थी। परिणीति ने अपने पति के जन्मदिन पर कई रोमांटिक तस्वीरें साझा कीं और लिखा:
“तुम मेरी प्रेरणा, मेरा गर्व और मेरी ताकत हो। तुम सबसे शानदार इंसान हो। मैं भगवान से बार-बार पूछती हूं कि मैंने ऐसा क्या किया कि तुम मुझे मिले? मेरे जीवन की वजह को जन्मदिन की बधाई। मैं तुम्हारे बिना नहीं जी सकती।”

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.