No menu items!
Saturday, February 7, 2026
spot_img

Latest Posts

“मुरादाबाद: दाल के पैसे मांगने पर पुलिस ने दुकानदार को लाठियों और मुक्कों से पीटा”

स्थानीय व्यापारियों में इस घटना के बाद भारी रोष है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दोषी पुलिसवालों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो वे थाने का घेराव करेंगे और व्यापार बंद आंदोलन करेंगे.मुरादाबाद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से पुलिस की दबंगई की शर्मनाक घटना सामने आई हैं, जहां एक दुकानदार की दो पुलिसकर्मियों पर फ्री में सामान देने से इनकार करने पर बुरी तरह मारपीट का आरोप लगाया है. दुकानदार का कहना है कि जब उसने पुलिसवालों से पैसे मांगे तो उन्होंने उसकी पिटाई कर डाली.

पीड़ित दुकानदार नरेंद्र कुमार रामगंगा बिहार फेस-2 स्थित चटोरी गली में किराना और खाने-पीने के सामान की दुकान चलाते हैं. नरेंद्र ने बताया कि 10 नवंबर 2025 की रात करीब 11 बजे दो वर्दीधारी उसकी दुकान पर आए और दाल मंगवाई, जब उसने पैसे मांगे तो कहा कि बाद में दे देंगे.

पैसे मांगने पर दुकानदार को बर्बरता से पीटा

दुकानदार ने कहा कि आप पैसे दे दीजिए क्योंकि वो हर ग्राहक से पैसे लेता है तो पुलिसवाले भड़क गए. थोड़ी ही देर बात वहां चार पुलिसकर्मी पहुंच गए और सबने मिलकर उसे घेर लिया. पीड़ित ने बताया कि इसके बाद उन सभी छह पुलिसकर्मियों ने मिलकर उसे थप्पड़ों, लातों और डंडों से बुरी तरह पीटा. दुकान का सारा सामान गिरा दिया और कई पैकेट फाड़ डाले.

आसपास के लोगों ने जब बीच-बचाव की कोशिश की तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें भी डरा-धमकाकर भगा. जिसके बाद वो किसी तरह जान बचाकर अपने घर पहुंचा. इस घटना से उसे बहुत गहरा सदमा लगा है और वो अब भी ठीक से बात नहीं कर पा रहे हैं. मंगलवार सुबह परिजनों और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई.

पीड़ित ने लगाए धमकी देने के आरोप

पीड़ित का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसे धमकी दी कि वो बहुत बोल रहा है उसे जेल भिजवा देंगे. इस घटना को लेकर आसपास के लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही हैं, उनका कहना है कि कुछ पुलिसकर्मी वर्दी का रौब दिखाकर आमतौर पर दुकानदारों से फ्री में सामान मांगते हैं और विरोध करने वालों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं.

स्थानीय व्यापारियों में इस घटना के बाद भारी रोष है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो वे थाने का घेराव करेंगे और व्यापार बंद आंदोलन करेंगे. इस घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद भी मौके पर पहुंचे और पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए गए हैं.

पीड़ित नरेंद्र ने कहा कि मैं आम आदमी हूं, रोजी-रोटी के लिए मेहनत करता हूं. अगर वर्दी वाले ही जबरन मारपीट करेंगे तो इंसाफ कौन देगा? मैं तब तक शांत नहीं बैठूंगा जब तक इन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं होती.

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.