No menu items!
Thursday, November 6, 2025
spot_img

Latest Posts

उत्तर प्रदेश में 69,206 आंगनबाड़ी पदों पर भर्ती जल्द, यहां क्लिक कर जानें पूरी जानकारी

अगर आप महिला हैं और उत्तर प्रदेश में रहती हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। जल्द ही राज्य में हजारों आंगनबाड़ी पदों पर भर्ती शुरू होने वाली है, जिनके लिए महिलाएं आवेदन कर सकेंगी। ये भर्ती बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के तहत होगी। भर्ती प्रक्रिया के दौरान 7,952 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और 61,254 आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पद भरे जाएंगे। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यह भर्ती पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी की जाए। उन्होंने यह भी कहा है कि प्रत्येक जिले में भर्ती के लिए एक समान समय सारिणी तैयार की जाए, ताकि चयन प्रक्रिया में समरसता बनी रहे और किसी भी चरण में विलंब न हो।

यहाँ भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। अपर मुख्य सचिव महिला कल्याण, लीना जौहरी ने बताया कि 7,952 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पदों में से 2,123 पद पहले की चयन प्रक्रिया से जुड़े हुए हैं, जबकि 306 पद नए आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए बनाए गए हैं। इसके अलावा, 5,523 पद मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मुख्य कार्यकर्ता में अपग्रेड करने के बाद शामिल किए गए हैं। वहीं, आंगनबाड़ी सहायिका के कुल 61,254 पदों में से 38,994 पद सेवानिवृत्ति या मृत्यु जैसे कारणों से खाली हुए हैं, जबकि 22,260 पद मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को मुख्य केंद्रों में बदलने के कारण सृजित हुए हैं। इस प्रकार, कुल मिलाकर 69,206 पदों पर नई भर्ती की जाएगी।

जिलों में भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं कि हर जिले में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक भर्ती समिति गठित की जाएगी। यह समिति भर्ती की हर चरण पर कड़ी नजर रखेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी हो। साथ ही, सभी जिलों को भर्ती की स्पष्ट समय-सारिणी तैयार करने का आदेश दिया गया है, ताकि प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी हो सके।

साथ ही, ‘सक्षम आंगनबाड़ी’ योजना को भी गति दी जा रही है। प्रदेश के 23,697 आंगनबाड़ी केंद्रों को इस योजना के तहत पोषण वाटिका, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, आरओ मशीन, एलईडी स्क्रीन, ईसीसीई सामग्री, बाल चित्रकारी और छोटे-छोटे निर्माण कार्य जैसी सुविधाओं से लैस किया जाएगा। मुख्य सचिव ने कहा कि निर्माणाधीन केंद्रों के काम को जल्द पूरा किया जाए ताकि हर गांव में बच्चों और महिलाओं के लिए बेहतर और सुविधाजनक माहौल सुनिश्चित किया जा सके।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.