No menu items!
Saturday, February 14, 2026
spot_img

Latest Posts

“करवा चौथ पर हार्दिक पंड्या और माहिका शर्मा की साथ में तस्वीर हुई वायरल, बढ़ीं अफवाहें”

करवा चौथ पर माहिका शर्मा के साथ नजर आए हार्दिक पंड्या, नताशा से अलगाव के बाद पहली पब्लिक अपीयरेंस

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। करवा चौथ के दिन उन्हें मॉडल और एक्ट्रेस माहिका शर्मा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। नताशा स्टेनकोविक से अलगाव के बाद यह उनकी पहली पब्लिक अपीयरेंस मानी जा रही है। दोनों की साथ में मौजूदगी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिस पर फैंस के तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। किसी यूजर ने लिखा, “भाई चेंज कर ले, अभी भी टाइम है,” तो वहीं एक अन्य ने कहा, “बंदा तो बिंदास है।”

नताशा से अलग होने के बाद तेज़ हुईं अफवाहें

हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक ने 2024 में अपने तलाक की घोषणा की थी। दोनों ने एक संयुक्त बयान जारी कर बताया था कि वे आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं, हालांकि वे अपने बेटे अगस्त्य की परवरिश साथ मिलकर करेंगे। इसके बाद से हार्दिक की पर्सनल लाइफ को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

पहले उनका नाम मॉडल जैस्मीन वालिया से जोड़ा गया था, लेकिन अब रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों के बीच दूरी आ चुकी है। इसी बीच हार्दिक और माहिका शर्मा की साथ में उपस्थिति से नए कयासों को हवा मिल गई है। हालांकि, इस रिश्ते को लेकर अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.