No menu items!
Thursday, February 19, 2026
spot_img

Latest Posts

“संभल: तालाब किनारे बनी अवैध मस्जिद पर प्रशासन की कार्रवाई, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात”

संभल में सरकारी ज़मीन पर बनी अवैध मस्जिद पर प्रशासन की कार्रवाई, भारी पुलिस बल तैनात

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में स्थित असमोली थाना क्षेत्र के गांव राया बुजुर्ग में तालाब के पास सरकारी ज़मीन पर बनी एक अवैध मस्जिद को प्रशासन द्वारा बुलडोजर से ध्वस्त किया जा रहा है। इस कार्रवाई के दौरान डीएम राजेन्द्र पेन्सिया और एसपी केके बिश्नोई समेत भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है। इलाके को पूरी तरह छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, फोर्स तैनात

प्रशासन ने मस्जिद हटाने की कार्रवाई से पहले इलाके में सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए हैं। पीएसी जवानों के साथ-साथ कई थानों की पुलिस को मौके पर तैनात किया गया है। कार्रवाई से पहले पुलिस द्वारा इलाके में फ्लैग मार्च भी किया गया था। ड्रोन से पूरे क्षेत्र की निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

गांव वालों को घरों में रहने की सलाह

कार्रवाई के मद्देनज़र प्रशासन ने गांव के निवासियों को घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी है। इससे पहले पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर उन्हें कार्रवाई की जानकारी दी थी।

बिना अनुमति के हुआ था निर्माण

प्रशासन के मुताबिक, मस्जिद का निर्माण करीब 10 साल पहले ग्राम सभा की ज़मीन पर बिना किसी अनुमति के किया गया था। हाल ही में हुए भूमि सर्वेक्षण में यह ज़मीन सार्वजनिक तालाब के क्षेत्र में चिन्हित पाई गई, जहां किसी भी प्रकार का निजी निर्माण प्रतिबंधित है।

30 दिन पहले जारी किया गया था नोटिस

डीएम राजेन्द्र पेन्सिया ने बताया कि जनपद में सभी अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। इस मस्जिद को हटाने के लिए 30 दिन पहले नोटिस जारी किया गया था, लेकिन तय समयसीमा के भीतर इसे स्वेच्छा से नहीं हटाया गया।

एसपी केके बिश्नोई ने भी पुष्टि की कि मस्जिद कमेटी को पर्याप्त समय दिया गया था, और अब प्रशासन द्वारा स्वयं यह अवैध निर्माण हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.