
Vivah Muhurat 2025: कार्तिक माह की देवउठनी एकादशी, जो इस बार 1 नवंबर 2025 को पड़ रही है, के साथ ही मांगलिक कार्यों की शुरुआत फिर से हो जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु निद्रा से जागते हैं और उनके शालीग्राम स्वरूप का तुलसी माता से विवाह होता है। तुलसी विवाह के साथ ही विवाह के शुभ मुहूर्तों का आरंभ माना जाता है।
हिंदू पंचांग के अनुसार, नवंबर 2025 में कुल 14 शुभ विवाह मुहूर्त उपलब्ध हैं। तो आइए जानते हैं इस साल नवंबर में शादी के लिए कौन-कौन से मुहूर्त सबसे शुभ माने जाते हैं और कब-कब बजेगी शादी की शहनाई।
नवंबर 2025 विवाह मुहूर्त
2 नवम्बर 2025, रविवार | रात 11:11 बजे से 3 नवम्बर 2025, सुबह 06:34 बजे तक |
3 नवम्बर 2025, सोमवार | सुबह 06:34 बजे से शाम 07:40 बजे तक |
6 नवम्बर 2025, बृहस्पतिवार | रात 03:28 बजे से 7 नवम्बर 2025, सुबह 06:37 बजे तक |
8 नवम्बर 2025, शनिवार | सुबह 07:32 बजे से रात 10:02 बजे तक |
12 नवम्बर 2025, बुधवार | रात 12:51 बजे से 13 नवम्बर 2025, सुबह 06:42 बजे तक |
13 नवम्बर 2025, बृहस्पतिवार | सुबह 06:42 बजे से शाम 07:38 बजे तक |
16 नवम्बर 2025, रविवार | सुबह 06:47 बजे से 17 नवम्बर 2025, रात 02:11 बजे तक |
17 नवम्बर 2025, सोमवार | सुबह 05:01 बजे से 18 नवम्बर 2025, सुबह 06:46 बजे तक |
18 नवम्बर 2025, मंगलवार | सुबह 06:46 बजे से सुबह 07:12 बजे तक |
21 नवम्बर 2025, शुक्रवार | सुबह 10:44 बजे से दोपहर 01:56 बजे तक |
22 नवम्बर 2025, शनिवार | रात 11:27 बजे से 23 नवम्बर 2025, सुबह 06:50 बजे तक |
23 नवम्बर 2025, रविवार | सुबह 06:50 बजे से दोपहर 12:09 बजे तक |
25 नवम्बर 2025, मंगलवार | दोपहर 12:50 बजे से रात 11:57 बजे तक |
30 नवम्बर 2025, रविवार | सुबह 07:12 बजे से 01 दिसम्बर 2025, सुबह 06:56 |
विवाह में मुहूर्त क्यों देखते हैं ?
विवाह केवल एक सामाजिक घटना नहीं है, बल्कि यह एक पवित्र मिलन भी है जो दो लोगों के साथ-साथ दो परिवार को एक दूसरे के साथ जोड़ता है और उन्हें जीवन भर के एक खूबसूरत रिश्ते में बांधता है. यही वजह है कि शादी के इस पवित्र बंधन की डोर सदा के लिए बंधी रहे इसलिए शुभ मुहूर्त में विवाह किए जाते हैं. ताकी जीवन सुखमय हो.