
RBI को मिला नया डिप्टी गवर्नर, शिरीष चंद्र मुर्मू की नियुक्ति तीन साल के लिए
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने शिरीष चंद्र मुर्मू को अपना नया डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 9 अक्टूबर से प्रभावी होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुर्मू का कार्यकाल तीन वर्षों का होगा। वर्तमान में वह आरबीआई में एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं और लंबे समय से सेंट्रल बैंकिंग के क्षेत्र में अनुभव रखते हैं।