
भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अदाकारा आम्रपाली दुबे एक बार फिर अपने लुक को लेकर चर्चा में हैं। दमदार एक्टिंग और स्टाइलिश अंदाज़ से फैंस का दिल जीतने वाली आम्रपाली सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी झलकियां शेयर करती हैं।
हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह दुमका की यात्रा पर जाती नजर आ रही हैं। वीडियो में आम्रपाली फ्लाइट में बैठी हुई दिख रही हैं। उन्होंने मास्क पहना है, माथे पर एक छोटी-सी बिंदी और आंखों पर बड़ा फ्रेम वाला स्टाइलिश चश्मा लगाया हुआ है, जो उनके लुक को खास बना रहा है।
इंडिगो ब्लू ड्रेस में व्हाइट और गोल्डन प्रिंट की डिटेलिंग उनके आउटफिट को और भी एलीगेंट बना रही है। उनका यह सिंपल लेकिन ग्रेसफुल लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है, और सोशल मीडिया पर इसे खूब सराहा जा रहा है।

वीडियो में आम्रपाली दुबे के स्टाइलिश नेल एक्सटेंशन भी नज़र आ रहे हैं, जिन पर उन्होंने पर्पल रंग की नेल पॉलिश लगाई है। यह छोटी-सी डिटेल उनके हाथों की खूबसूरती को और निखार रही है।
आम्रपाली ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “On the way to Dumka” और लोकेशन टैग में भी ‘Dumka’ जोड़ा। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि वे झारखंड के दुमका शहर में किस प्रोजेक्ट के लिए जा रही हैं, लेकिन फैंस के बीच कयास लगाए जा रहे हैं कि वहां किसी नए म्यूजिक वीडियो या फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है।
गौरतलब है कि आम्रपाली दुबे ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन से की थी। साल 2009 में वह लोकप्रिय सीरियल ‘सात फेरे – सलोनी का सफर’ में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने ‘रहना है तेरी पलकों की छांव में’ जैसे टीवी शोज़ में मुख्य भूमिकाएं निभाईं और दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाई।
हालांकि, उन्हें असली लोकप्रियता भोजपुरी सिनेमा में आने के बाद मिली। ‘बॉर्डर’, ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 2 और 3’, ‘शेर सिंह’, ‘निरहुआ चलल लंदन’, ‘आशिकी’, और ‘डोली सजा के रखना’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा और उन्होंने इंडस्ट्री में एक मजबूत मुकाम हासिल किया।