No menu items!
Monday, February 9, 2026
spot_img

Latest Posts

BAN vs HKG Asia Cup Live: बांग्लादेश बनाम हांगकांग मैच कब, कहां और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

एशिया कप 2025: बांग्लादेश बनाम हांगकांग मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग और प्रसारण की पूरी जानकारी

आज एशिया कप 2025 का तीसरा मुकाबला बांग्लादेश और हांगकांग के बीच खेला जाएगा। यह मैच ग्रुप ‘बी’ का हिस्सा है। बांग्लादेश इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेलेगा, जबकि हांगकांग पहले ही अफगानिस्तान से अपना पहला मुकाबला 94 रनों से हार चुका है। ऐसे में दोनों टीमें जीत की तलाश में उतरेंगी।

बात अगर हेड टू हेड की करें, तो बांग्लादेश और हांगकांग के बीच अब तक सिर्फ एक टी20 मुकाबला खेला गया है। यह मुकाबला मार्च 2014 में हुआ था, जिसे हांगकांग ने 2 विकेट से जीत लिया था। इस बार बांग्लादेश उस हार का बदला लेने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

लिटन दास की अगुआई वाली बांग्लादेश टीम को इस बार एशिया कप के सुपर-4 में जगह बनाने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। जुलाई 2025 में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को टी20 सीरीज में 2-1 से और श्रीलंका को भी उसी अंतर से हराया था। इस फॉर्म को देखते हुए बांग्लादेश की टीम आत्मविश्वास से भरी होगी।

मैच से जुड़ी अहम जानकारी:

कब और कहां होगा मैच?
यह मुकाबला आज यानी 11 सितंबर को अबू धाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

मैच कितने बजे से शुरू होगा?
यूएई समयानुसार मैच शाम 6:30 बजे और भारत में रात 8:00 बजे से शुरू होगा।
टॉस भारतीय समयानुसार 7:30 बजे होगा।

लाइव प्रसारण कहां देखें?
एशिया कप 2025 का आधिकारिक ब्रॉडकास्ट पार्टनर Sony Sports Network है। बांग्लादेश बनाम हांगकांग मैच का लाइव टेलीकास्ट निम्नलिखित चैनलों पर होगा:

  • Sony Sports 1
  • Sony Sports 3 (Hindi)
  • Sony Sports 4
  • Sony Sports 5

लाइव स्ट्रीमिंग किस ऐप पर देखें?
इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा FanCode ऐप और वेबसाइट पर भी मैच का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
FanCode पर मैच देखने के लिए ₹25 की एंट्री फीस तय की गई है।

बांग्लादेश टीम स्क्वाड – एशिया कप 2025

बांग्लादेश की टीम की कमान इस बार लिटन दास के हाथों में है। टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा संतुलन देखने को मिल रहा है। स्क्वाड में तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन जैसे युवा बल्लेबाजों के साथ-साथ शमीम हुसैन और काजी नुरुल हसन जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल हैं। ऑलराउंड विभाग में शक महेदी हसन और शैफ उद्दीन मौजूद हैं। वहीं तेज गेंदबाजी की कमान मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद और तंजीम हसन साकिब संभालेंगे।

बांग्लादेश स्क्वाड:
लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद हृदयोय, जेकर अली अनिक, शमीम हुसैन, काजी नुरुल हसन सोहन, शक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, शैफ उद्दीन।


हांगकांग टीम स्क्वाड – एशिया कप 2025

हांगकांग टीम की अगुवाई यासिम मुर्तजा कर रहे हैं। टीम में बाबर हयात, अंशुमन रथ, और किंचित शाह जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं, जो टीम की बल्लेबाजी को मजबूती देते हैं। गेंदबाजी विभाग में मोहम्मद ऐजाज खान, एहसान खान और गजनफर मोहम्मद जैसे गेंदबाज मौजूद हैं। टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मेल दिखाई दे रहा है।

हांगकांग स्क्वाड:
यासिम मुर्तजा (कप्तान), बाबर हयात, जीशान अली, नियाजाकत खान मोहम्मद, नसरुल्ला राणा, मार्टिन कोएत्जी, अंशुमन रथ, कल्हण मार्क चल्लू, आयुष शुक्ला, मोहम्मद ऐजाज खान, अतीक उल रहमान इकबाल, किंचित शाह, अली हसन, शाहिद वासिफ, गजनफर मोहम्मद, मोहम्मद वहीद, एहसान खान।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.